चेन्नई में BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला; बाइक पर आए थे हमलावर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग से पहले देश में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम(Petrol bomb attack on BJP office) से हमला किया। हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 2:24 AM IST / Updated: Feb 10 2022, 08:14 AM IST

चेन्नई, तमिलनाडु. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग से पहले देश में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम(Petrol bomb attack on BJP office) से हमला किया। हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हमला बुधवार-गुरुवार की देर रात करीब एक बजे हुआ। हमलावर टू व्हीलर से आए थे और बम फेंककर भाग गए। पुलिस हमलावरों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। बता दें कि इस समय तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां चल रही हैं।

pic.twitter.com/vglWAuRf5G

Latest Videos

यह भी पढ़ें-यूपी में छात्रा को हिज़ाब की वजह से क्लास से निकालने के आरोपी प्रोफेसर से Exculsive बातचीत, बताई पूरी सच्चाई

भाजपा ने कहा-हम डरते नहीं हैं
हमले की खबर लगते ही भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। उनमें नाराजगी देखी गई। भाजपा की स्थानीय इकाई ने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने और साजिश का पता लगाने की मांग की है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के कराटे त्यागराजन ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर लगभग 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया है। उनके मुताबिक इसी तरह की घटना 15 साल पहले डीएमके की भूमिका के साथ हुई थी। भाजपा ने इस हमले पर तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कैडर ऐसे हमलों से डरेगी नहीं।

यह भी पढ़ें-UP Chunav 2022: दो लड़कों वाला खेल पहले भी देखा था, उन्होंने 'गुजरात के दो गदहे' कहा था: नरेंद्र मोदी

भाजपा ने कहा-हम डरते नहीं हैं
हमले की खबर लगते ही भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। उनमें नाराजगी देखी गई। भाजपा की स्थानीय इकाई ने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने और साजिश का पता लगाने की मांग की है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के कराटे त्यागराजन ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर लगभग 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया है। उनके मुताबिक इसी तरह की घटना 15 साल पहले डीएमके की भूमिका के साथ हुई थी। भाजपा ने इस हमले पर तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कैडर ऐसे हमलों से डरेगी नहीं।

यह भी पढ़ें-UP Chunav 2022: एक समय UP में गुंडे कुछ भी कर सकते थे, आज सरेंडर करते हैं: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने यूपी चुनाव से पहले दिया था इंटरव्यू
यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले फेज के मतदान से पहले मीडिया को इंटरव्यू दिया था। मोदी ने कहा था-कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आज जो हालत है उसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार कांग्रेस है। अटल जी और मुझे छोड़कर सभी प्रधानमंत्री कांग्रेस के थे। देश में कांग्रेस की कार्यशैली फैली। कांग्रेस ने संप्रदायवाद, जातिवाद, भाषावाद, प्रांतवाद और भाई भतीजाबाद को आगे बढ़ाया। मैं कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता हूं तो उस विचारधारा से मुक्ति की बात करता हूं। मैं कांग्रेस की संख्या (सांसदों और विधायकों की) की बात नहीं करता। अगर कांग्रेस की अच्छी कार्यशैली होती तो आज देश बहुत आगे होता।

यह भी पढ़ें- Hijab controversy : इमरान के मंत्री ने ‘हिजाब’ को लेकर मोदी सरकार पर उगला जहर, हेमा मालिनी ने कही ये बात

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts