तमिलनाडु में भाजपा दफ्तर पर आधी रात पेट्रोल बम से हमला, पार्टी ने NIA जांच की मांग की, पुलिस पर भरोसा नहीं

Bomb blast at BJP Office : भाजपा नेता कराटे त्यागरंजन ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे हमारे ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले जो हमला हम पर हुआ था, उसमें डीएमके का हाथ होने की पुष्टि हुई थी। इसलिए  हम इस घटना के लिए तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 6:37 AM IST

चेन्नई। तमिलनाडु में बुधवार आधी रात अज्ञात लोगों ने भाजपा दफ्तर पर बम से हमला किया। यह मामला गुरुवार सुबह तूल पकड़ गया। दरअसल, भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। अब भाजपा नेताओं ने मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि 15 साल पहले भी डीएम की सरकार में उनके दफ्तर पर ऐसे ही बम से हमला हुआ था। बुधवार को एक बार फिर वारदात दोहराई गई।

कानून व्यवस्था लड़खड़ाई, NIA जांच ही विकल्प
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि यह मामला क्या है, इस घटना के पीछे कौन लोग हैं, यह सामने आना चाहिए। इसके लिए एनआईए जांच होीन जरूरी है। भाजपा ने घटना के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन एनआईए ही इसका उपाय है। 

यह भी पढ़ें : Karnataka Hijab Vs Saffron: जब भगवा प्रदर्शनकारी छात्रों के सामने नारे लगाने लगी बुर्का पहने युवती

बुधवार रात 1:30 बजे फेंका गया पेट्रोल बम 
भाजपा नेता कराटे त्यागरंजन ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे हमारे ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले जो हमला हम पर हुआ था, उसमें डीएमके का हाथ होने की पुष्टि हुई थी। इसलिए  हम इस घटना के लिए तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, लेकिन हमें उनकी जांच पर भरोसा नहीं है। हम NIA जांच चाहते हैं, जिससे स्थिति स्पष्ट हो। भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कुछ दिन पहले कहा था कि राज्य की जनता द्रमुक सरकार को सत्ता से हटाने के इंतजार में है। भाजपा नेताओं का मानना है कि इसी का बदला लेने के लिए द्रमुक कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर पर हमला किया है। 

यह भी पढ़ें
हिजाब मामला : कपिल सिब्बल ने SC में की अर्जेंट हियरिंग की मांग, सीजेआई बोले - पहले हाईकोर्ट का फैसला आने दें

Share this article
click me!