10 दिन में डीजल 5.80, पेट्रोल 5.45 रु महंगा हुआ; सोनिया का PM को पत्र- लोगों को मुश्किल में न डालें

Published : Jun 16, 2020, 08:29 AM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 10:27 AM IST
10 दिन में डीजल 5.80, पेट्रोल 5.45 रु महंगा हुआ; सोनिया का PM को पत्र- लोगों को मुश्किल में न डालें

सार

एक तरफ भारत की जनता कोरोना की मार झेल रही है तो दूसरी ओर महंगाई की मार भी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगातार गिर रहीं कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली. एक तरफ भारत की जनता कोरोना की मार झेल रही है तो दूसरी ओर महंगाई की मार भी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगातार गिर रहीं कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल- डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दोनों की कीमतों में मंगलवार को भी इजाफा हुआ। पिछले 10 दिन में भारत में डीजल 5.80 रु और पेट्रोल 5.45 रुपए महंगा हुआ है।

पेट्रोल 47 पैसे तो डीजल पर 57 पैसे बढ़े
मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। 16 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने  पेट्रोल की कीमत में 47 पैसे और डीजल की कीमत में 57 पैसे की बढ़ोतरी की। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 76.73 रुपए और डीजल की कीमत 75.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 

सोनिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "यह सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वह लोगों के दुखों को दूर करे और लोगों को ज्यादा मुश्किलों में न डाले।


 

 

35 डॉलर प्रति बैरल है कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन घरेलू बाजार में इसका लाभ मिलने के बजाय कीमतें बढ़ रही हैं। इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 35 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। लेकिन इसके उलट भारत में 10 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 5 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 


 
आप अपने शहर में जान सकते हैं तेल के भाव
पेट्रोल डीजल के भाव रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। आप इन नंबरों पर मैसेज कर अपने शहर का भाव जान सकते हैं।

इंडियन ऑयल- RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करें।
बीपीसीएल कस्टमर- RSP लिखकर 9223112222 नंबर मैसेज भेज सकते हैं।
एचपीसीएल कस्टमर-  HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर मैसेज करें।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?
Karwa Chauth: और कितना इंतजार, आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानें 20 शहरों की मूनराइज टाइमिंग