पीलीभीत लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, वरुण गांधी की सीट पर बीजेपी की उम्मीदों पर खरे उतरे जितिन प्रसाद

Published : Jun 04, 2024, 06:10 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 08:05 PM IST
PILIBHIT-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

PILIBHIT Lok Sabha Election Result 2024:  उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट पर मौजूदा सांसद वरुण गांधी के स्थान पर बीजेपी से खड़े हुए कांग्रेस से आए नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने सपा के भगवत सरन गंगवार को 163878 वोटों से करारी मात दी है।

PILIBHIT Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट पर मौजूदा सांसद वरुण गांधी के स्थान पर बीजेपी से खड़े हुए कांग्रेस से आए नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने सपा के भगवत सरन गंगवार (Bhagwat Saran Gangwar) को 163878 वोटों से करारी मात दी है। जितिन प्रसाद को कुल 588287 मिले। सपा के भगवत सरन गंगवार को 424409, बसपा के अनीस अहमद खान को 87057 और नोटा में 6550 वोट पड़े। 

पीलीभीत लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी को जीत मिली थी।

- वरुण गांधी ने अपनी संपत्ति 60.32 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 2.89 करोड़ कर्ज था।

- 2014 के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी।

- मेनका गांधी ने अपनी संपत्ति 37.41 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2009 के आम चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी को जीत मिली थी।

- वरुण गांधी ने बताया था कि उनके खिलाफ 6 केस दर्ज थे।

- 2004 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने जीत दर्ज की थी।

- 12वीं तक पढ़ने वाली मेनका गांधी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में पीलीभीत सीट पर 1761207 मतदाता, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1671154 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वरुण गांधी जीते को पीलीभीत की जनता ने 2019 में 704549 वोट से सांसद बनाया था। उन्होंने सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा को हराया था। हेमराज को 448922 वोट मिला था। वहीं, पीलीभीत लोकसभा इलेक्शन 2014 में बीजेपी प्रत्याशी मेनका संजय गांधी सांसद बनीं। 546934 वोट पाकर मेनका गांधी ने सपा प्रत्याशी बुद्धसेन वर्मा 307052 वोटों से हराया था। वर्मा को 239882 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!
Big Update: केरल में BJP का बड़ा दांव-39 उम्मीदवारों की लिस्ट से बढ़ा सस्पेंस, देखें लेटेस्ट अपडेट