अफगानिस्तान प्लेन क्रैश: मीडिया रिपोर्ट्स पर केंद्र ने कहा- 'भारत का नहीं मोरक्को का प्लेन क्रैश हुआ'

Published : Jan 21, 2024, 02:34 PM IST
plane crash

सार

अफगानिस्तान के बादखशान प्रांत में एक प्लेन क्रैश हो हो गया, जिसे लेकर मीडिया में यह रिपोर्ट्स आईं कि कोई भारतीय प्लेन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। इस भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बयान जारी किया है। 

Afghanistan Plane Crash. अफगानिस्तान में हुई विमान दुर्घटना पर भारत सरकार ने साफ किया है कि क्रैश हुआ प्लेन भारत का नहीं था। यह प्लेन मोरक्को का था। पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अफगानिस्तान के बादखशान एरिया में एक भारतीय प्लेन क्रैश हो गया है। इस रिपोर्ट पर भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि यह भारतीय नहीं बल्कि मोरक्को का प्लेन था। इस दुर्घटना को लेकर कई खबरें सामने आईं जिसमें कहा गया कि अफगानिस्तान में भारतीय प्लेन क्रैश हुआ है, जबकि सच्चाई यह नहीं है।

दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट की खबरें आईं

पहले यह सूचना आई कि नई दिल्ली से मास्को की उड़ान पर निकला भारतीय प्लेन अफगानिस्तान में दुर्घटना का शिकार हो गया है। अफगान लोकल मीडिया में यह खबर दी गई थी। इस पर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह न तो भारतीय विमान था और न ही भारत की किसी कंपनी का चार्टर प्लेन था। यह विमान मोरक्को में रजिस्टर किया गया छोटा एयरक्राफ्ट था। यह विमान दुर्घटना अफगानिस्तान के बादखशान एरिया में हुई जिसकी सीमाएं चीन, कजाकिस्तान और पाकिस्तान से मिलती हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने कहा है कि अभी भी दुर्घटना की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किस जगह से यह विमान क्रैश हुआ है।

 

 

 

 

एजेंसी ने कहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सही जगह का भी पता नहीं चल पाया है। अफगानिस्तान के सूचना मंत्री जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा है कि सही लोकेशन और दुर्घटना की जानकारी के लिए टीम रवाना की गई है। हमें वहां के स्थानीय लोगों से सुबह ही इसकी जानकारी मिली है। यह एरिया हिंदूकुश पर्वत का है, जो कि अफगानिस्तान का सबसे ऊंचा पर्वत है। यहां का माउंट नोशाक 7,492 मीटर ऊंचा है।

यह भी पढ़ें

Watch Video: धनुषकोडी अरिचल मुनाई प्वाइंट पहुंचे PM मोदी, भगवान श्रीराम से है संबंध

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह