पीएम मोदी ने गणपति विसर्जन को लेकर दी ये नसीहत

Published : Sep 07, 2019, 01:46 PM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 01:50 PM IST
पीएम मोदी ने गणपति विसर्जन को लेकर दी ये नसीहत

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गणपति विसर्जन को लेकर खास सीख दी। उन्होंने कहा कि बप्पा की विदाई के दौरान बहुत सारा प्लास्टिक और दूसरा वेस्ट हमारे समुद्र में चला जाता है। इस बार हमें कोशिश करनी है कि ऐसा सामान जो जल प्रदूषण फैलाता है, उसे जल में नहीं बहाना है। 

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गणपति विसर्जन को लेकर खास सीख दी। उन्होंने कहा कि बप्पा की विदाई के दौरान बहुत सारा प्लास्टिक और दूसरा वेस्ट हमारे समुद्र में चला जाता है। इस बार हमें कोशिश करनी है कि ऐसा सामान जो जल प्रदूषण फैलाता है, उसे जल में नहीं बहाना है। 
 
पीएम मोदी शनिवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने 3 नईं मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी चंद्रयान-2 को लेकर इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ की। मोदी ने कहा कि मैं वास्तव में हमारे इसरो के वैज्ञानिकों के साहस और संकल्प से प्रेरित हूं। 

'चांद पर पहुंचने का सपना साकार होगा'
उन्होंने कहा कि मैंने उनसे सीखा कि कैसे बड़ी चुनौतियों के बावजूद अपने उद्देश्य को पाने की दिशा में काम करें। वे जब तक अपने प्रयास बंद नहीं करेंगे, जब तक वे लक्ष्य को प्राप्त न कर लें।

पीएम ने कहा कि  चंद्रयान-2 मिशन में रुकावट जरूर आई है। लेकिन चांद पर पहुंचने का हमारा सपना जरूर साकार होगा। जिस तरह से मिशन से जुड़े लोगों ने काम किया, हमें उन पर गर्व है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?