हरियाणा में जीत: PM मोदी ने कहा-झूठ की घुट्टी पर विकास भारी, जानें 10 बड़ी बातें

Published : Oct 08, 2024, 09:48 PM ISTUpdated : Oct 08, 2024, 09:49 PM IST
PM Modi

सार

पीएम मोदी ने हरियाणा में बीजेपी की जीत को 'विकास की गारंटी' बताया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने के लिए समाज को बांट रही है और जातिवाद फैला रही है।

PM Modi speech: हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को जारी हुए विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी एक बार फिर बहुमत हासिल करने में सफल रही है। तीसरी बार बीजेपी को मिली जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर शाम पार्टी मुख्यालय में उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है।

पीएम मोदी के भाषण के 10 प्रमुख प्वाइंट्स...

  • पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने में आज भाजपा जो कुछ भी है, उसके मूल में भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उनका परिश्रम है, उनकी त्याग और तपस्या है। इसलिए अपने कार्यकर्ताओं के प्रति अहोभाव व्यक्त करना स्वाभाविक है। टीम स्पिरिट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, कदम से कदम मिलाकर लक्ष्य की ओर बढ़ते जाने वाले भाजपा कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं, न थकने वाले हैं और झुकने का तो सवाल ही नहीं है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा: देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए No Entry का बोर्ड लगा दिया है। पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे काम करे या न करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही। लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है।
  • पीएम बोले: भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है…भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है। हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से अपना आशीर्वाद बनाए हुए है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने विकसित भारत के लिए 4 स्तंभों की बार-बार चर्चा की है। ये 4 स्तंभ हैं - किसान, युवा, महिलाएं और गरीब। जम्मू-कश्मीर हो या हरियाणा, हम इन्हीं चार स्तंभों के विकास के बलबूते पर विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनको सशक्त करना ही भाजपा की प्राथमिकता है।
  • पीएम ने कहा कि कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं, लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने का प्रयास हुआ, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।
  • प्रधानमंत्री बोले: कांग्रेस के इस शाही परिवार ने तो डंके की चोट पर कहा कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस अपने वोटबैंक को देना चाहती थी। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी।
  • बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, उनसे चिढ़ता है। आज जब दलित, पिछड़े, आदिवासी शीर्ष स्थान पर जा रहे हैं, तो इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।
  • पीएम ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस हमारे समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, वो गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहते हैं। हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को भूलना नहीं है कि ये कांग्रेस ही है, जिसने उनपर सबसे ज्यादा अत्याचार किया है। ये कांग्रेस है, जिसने उन्हें इतने दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती।
  • उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

यह भी पढ़ें:

J&K: इंजीनियर राशिद भी NC-कांग्रेस गठबंधन की जीत नहीं रोक पाए, 5 प्वाइंट्स

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान