विकास की राजनीति से बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या तक...जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Published : Nov 11, 2020, 07:52 PM ISTUpdated : Nov 11, 2020, 08:42 PM IST
विकास की राजनीति से बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या तक...जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को मिली जबरदस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी जीत को लेकर बुधवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं आज आभार व्यक्त करता हूं। महान देश की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को मिली जबरदस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी जीत को लेकर बुधवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं आज आभार व्यक्त करता हूं। महान देश की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं देश के कोटि-कोटि नागरिकों का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी।'

 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथी सिंह समेत कईं बड़े नेता शामिल हुए। इसके अलावा कार्यालय पर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 मुख्य बातें - 

1. एनडीए की जीत का जश्न: पीएम मोदी बोले- कल सुबह से देर रात कर पूरे देश की नजरें टीवी-मोबाइल पर थीं

पीएम मोदी ने कगा, मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं देश के कोटि-कोटि नागरिकों का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है। पीएम मोदी ने कहा, कल सुबह से देर रात कर पूरे देश की नजरें टीवी-मोबाइल पर थीं। 

2. कभी भाजपा के पास 2 सीटें थीं, आज देश के हर कोने में है

पीएम मोदी ने कहा, कभी भाजपा की दो सीटें थीं, दो कमरों से पार्टी चलती थी, आज देश के हर कोने में है, हर किसी के दिल में है। आखिर ये कैसे हुआ, क्यों हुआ, इसका उत्तर कल जो नतीजे आए हैं, उसी में मिल जाता है। साथियों भारत के लोग 21वीं सदी के नागरिक बार बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ इमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो और देश के काम से मतलब रखो। कल के नतीजों ने यह साबित कर दिया, कि अगर आप काम करेंगे, तो लोगों से आशीर्वाद भी मिलेगा।

3. एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, भाजपा पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती। भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई। और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटक-तेलंगाना में सफलता मिली। पीएम मोदी ने कहा, इन चुनाव परिणामों में भाजपा को एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा, एनडीए के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं उतनी कम है। मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवार जनों को हृदय से बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है।

4. 'मौत के खेल से मत नहीं मिलेंगे'

पीएम मोदी ने बंगाल और केरल की तरफ इशारा करते हुए कहा, जो लोग लोकतांत्रिक तरीकों से हमारा मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, हमें चुनौती नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे कुछ लोगों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या करने का रास्ता अपनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में उनको लगता है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार कर वे अपने इरादे पूरे कर लेंगे। मैं उन सभी से आग्रह पूर्वक समझाने का प्रयास भी करता हूं। मुझे चेतावनी देने की जरूरत नहीं है, वो काम जनता-जर्नादन करेगी। पीएम ने कहा कि चुनाव आते हैं, जाते हैं। जय-पराजय का खेल होता रहा है, कभी ये बैठैगा, कभी वो बैठेगा...लेकिन ये मौत का खेल लोकतंत्र में कभी नहीं चल सकता है। पीएम ने कहा कि हम लोकतंत्र को समर्पित हैं। देश ने हम पर जो भरोसा रखा है, उस भरोसे को पूर्ण करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमारे इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता। हमारे प्रयासों के प्रति कभी कोई निराश नहीं होता है। 

5. हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश, भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि भाजपा ने, एनडीए ने देश के विकास को, लोगों के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है। हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए। उन्होंने कहा, आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं। आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है, उनके लिए काम कर रही है।

6. बिहार तो सबसे खास है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, बिहार तो सबसे खास है। अगर आज आप मुझे बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह साफ है। बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है। बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है ! बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं! बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है। ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है।

7. 'भाजपा का साइलेंट वोट देश की नारी शक्ति'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कल से टीवी पर देख रहा हूं, अखबारों पर चर्चा है, साइलेंट वोटर। अब उनकी गूंज सुनाई देने लगी है। भाजपा के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार-बार वोट दे रहा है। निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोटर हैं, देश की माताएं, बहनें, देश की नारी शक्ति। पीएम मोदी ने कहा, ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक महिला वोटर ही भाजपा की सबसे बड़ी साइलेंट वोटर का समूह बन गया है। आखिर ऐसा क्यों है? क्योंकि ये भाजपाई हैं, जिनके शासन में महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी मिलती है। बैंक अकाउंट से लेकर बैंक लोन तक। गर्भावस्था के दौरान मुफ्त जांच से लेकर 6 महीने के अवकाश तक, रसोई को धुएं को मुक्त करना हो, या एक रुपए में सेनिटरी पैड देना। ये भाजपा ही जो महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। इसलिए भाजपा का ये साइलेंट वोटर हर बार अपना आशीर्वाद देती है।

8. 21वीं सदी का भारत नए मिजाज का भारत-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का भारत, एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं। एक ऐसा भारत, जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जो अपने सामर्थ्य को पहचानता है, जो अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत है। दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। ये देश का युवा भली-भांति जानता है। परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं

9. 'परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा'

पीएम मोदी ने कहा, दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। ये देश का युवा भली-भांति जानता है। परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

10. पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील

पीएम मोदी ने कहा, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व और बढ़ जाता है। हमें अपनी पार्टी में भीतर के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं रखना है। हमें अपनी पार्टी को जीवंत लोकतंत्र का जीता-जागता उदाहरण बनाना है। पार्टी हर कार्यकर्ता और हर नागरिक के लिए अवसरों का एक बेहतरीन मंच बने। देश के युवाओं से मेरा आह्वान है, वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं। अपने सपनों को साकार करने के लिए, अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिए, कमल को हाथ में लेकर चल पड़ें।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प
मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा