PM मोदी और उप राष्ट्रपति ने अरुणाचल, मिजोरम की स्थापना दिवस पर दी बधाई

Published : Feb 20, 2020, 12:59 PM IST
PM मोदी और उप राष्ट्रपति ने अरुणाचल, मिजोरम की स्थापना दिवस पर दी बधाई

सार

 उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।

उप राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि दोनों राज्यों का भारत के विकास और वृद्धि में काफी योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को मिजोरम की समृद्ध संस्कृति पर गर्व है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मिजोरम के लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारत के विकास में योगदान दिया हैं। आने वाले वर्षों में मिजोरम के विकास की कामना करता हूं।’’ मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देशभक्ति और राष्ट्र की प्रगति में अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है।

मोदी ने एक अन्य में ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश की लगातार वृद्धि के लिए प्रार्थना।’’

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में इस दिन राज्य का दर्जा मिला था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली