PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 13 देशों के सर्वे में 55 फीसदी लोगों ने दी अपनी सहमति

Published : Jan 03, 2021, 09:10 AM ISTUpdated : Jan 03, 2021, 09:19 AM IST
PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 13 देशों के सर्वे में 55 फीसदी लोगों ने दी अपनी सहमति

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अमेरिकी डाटा फर्म ने अपने सर्वे में दुनिया का सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता माना है। दुनियाभर के राजनेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्टेंट ने अपने सर्वे में कहा है कि 55 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अमेरिकी डाटा फर्म ने अपने सर्वे में दुनिया का सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता माना है। दुनियाभर के राजनेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्टेंट ने अपने सर्वे में कहा है कि 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, 20 फीसदी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। कुल मिलाकर 55 फीसदी लोगों ने माना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे स्वीकार्य राजनेता हैं। यह सर्वे अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 लोकतांत्रिक देशों में हुआ था।

सर्वे के मुताबिक, दूसरे स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहीं, जिन्हें महज 24 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनके कामकाज को लेकर ज्यादातर लोगों ने खारिज किया है और उन्हें कम समर्थन मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, यह पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व का सुबूत है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

हर भारतीय के लिए गर्व का विषय: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी को मिली ये रैंकिंग हर भारतीय के लिए गर्व का बिषय है। पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दुनिया में पहचान मिली है। अमेरिकी कंपनी ने दुनिया के नेताओं में उनकी लोकप्रियता को सबसे ज्यादा आंका है। यह सचमुच में हर भारतीय के लिए खुशी की बात है।'

पीएम दूरदर्शी नेता, जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं: जावडे़कर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि '13 देशों में किए गए सर्वे में दुनिया के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहम स्थान दिया जाना गर्व की बात है। मोदी जी दूरदर्शी नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक तय विजन है और उसके लिए वे कार्यक्रम बनाते हैं और उसे सफल करते हैं।'

मोदी सरकार पर बढ़ा लोगों का भरोसा: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। यह चयन कोविड-19 संकट में शानदार मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री के काम को देखते हुए किया गया है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है।'

प्रदेशवासियों की ओर से पीएम को बधाई: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'दुनिया की प्रतिष्ठित फर्म के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता चुने जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान जिस नेतृत्व का परिचय दिया है वह अभूतपूर्व है।'

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़