पीएम बनने के बाद मोदी ने 55 दौरों में 100 देशों की यात्राएं कीं लेकिन अभी भी इंदिरा से हैं पीछे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वाडनगर में हुआ था। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से वे अब तक 55 विदेश दौरे कर चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2019 8:33 AM IST / Updated: Sep 17 2019, 02:47 PM IST

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वाडनगर में हुआ था। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से वे अब तक 55 विदेश दौरे कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार एक से ज्यादा देशों की भी यात्रा की। मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद के अब तक कुल 100 देशों की यात्रा कर चुके हैं। हालांकि, वे इस मामले में अभी इंदिरा गांधी से पीछे हैं। इंदिरा गांधी ने 16 साल में 113 विदेश यात्राएं की थीं। 

प्रधानमंत्री      कार्यकालविदेश यात्राएं
इंदिरा गांधी  1966-77, 80-84113
नरेंद्र मोदी2014 से अब तक100*
मनमोहन सिंह2004-1493
जवाहर लाल नेहरू1947-196468
अटल बिहारी वाजपेयी1998-2004  48

 
पीएम मोदी ने पांच बार की रूस और अमेरिका की यात्रा

देश    यात्राएं 
अमेरिका5
रूस5
जापान4
चीन4


मोदी ने 2015 में सबसे ज्यादा यात्राएं कीं

सालयात्राएं
2014  9
2015  26
2016  18
2017  14
2018  23
2019  10

दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कर चुके हैं इन देशों का दौरा
मोदी ने 30 मई को 2019 को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे अब तक 6 विदेश दौरों में 9 देशों की यात्रा कर चुके हैं। मोदी हाल ही में रूस गए थे। इससे पहले उन्होंने पीएम बनने के तुरंत बाद मालदीव और श्रीलंका दौरा किया था। श्रीलंका में बम धमाकों के बाद मोदी वहां जाने वाले पहले विदेशी नेता थे। इसके अलावा मोदी जापान, भूटान, फ्रांस, यूएई की यात्रा भी कर चुके हैं।

Share this article
click me!