Today Holiday Update: दिवाली के बाद क्या आज 9 नवंबर को आपके शहर में बैंक, स्कूल और ऑफिस खुले हैं या बंद? जानें पूरे देश का ताजा अपडेट और दूर करें अपना हॉलिडे कन्फ्यूजन।

9 November Holiday: दिवाली का जश्न भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कई लोगों के दिमाग में अभी भी 'मंडे मॉर्निंग' वाला कन्फ्यूजन चल रहा है। क्या आज 9 नवंबर को छुट्टी है? क्या आज स्कूल, कॉलेज, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या एक और दिन आराम करने को मिलेगा? अगर आप भी सुबह-सुबह उठकर यही सोच रहे हैं कि आज तैयार होकर बाहर जाना है या नहीं, तो टेंशन मत लीजिए। दिवाली की अगले दिन यानी सोमवार, 9 नवंबर को पूरे देश में कोई नेशनल हॉलिडे (राष्ट्रीय अवकाश) नहीं है, लेकिन कुछ राज्यों ने दिवाली की खुशी में लोगों को छुट्टी दी गई है। जानिए आज आपके शहर में क्या खुला है और क्या बंद रहेगा...

गुजरात: सरकारी कर्मचारियों की मौज

गुजरात सरकार ने दिवाली की छुट्टियों को थोड़ा और बढ़ाते हुए 9 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है। यानी आज वहां के सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस नहीं जाना है। इस छुट्टी के बदले में कर्मचारियों को शनिवार, 28 नवंबर के दिन काम करना होगा। ये आदेश सिर्फ सरकारी दफ्तरों के लिए है। अगर आप प्राइवेट नौकरी में हैं, तो आपको अपने ऑफिस जाना होगा, जब तक कि आपकी कंपनी ने खुद छुट्टी न दी हो।

तमिलनाडु: स्कूल, कॉलेज और ऑफिस सब बंद

तमिलनाडु वालों के लिए भी आज का दिन रिलैक्स करने वाला है। वहां के लोगों ने सरकार से अपील की थी कि दिवाली पर अपने गांव-घर जाने और वापस लौटने के लिए एक दिन एक्स्ट्रा चाहिए। सरकार ने बात मान ली! आज तमिलनाडु में सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और पब्लिक सेक्टर के ऑफिस बंद रहेंगे। यहां भी 28 नवंबर का शनिवार वर्किंग डे रहेगा।

महाराष्ट्र: सिर्फ मुंबई और पुणे में लोकल छुट्टी

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन है, इसलिए इसे ध्यान से समझें। आज पूरे महाराष्ट्र में छुट्टी नहीं है। सिर्फ मुंबई सिटी, मुंबई सबअर्बन (उपनगर) और पुणे जिले के सरकारी और सेमी-सरकारी (Semi-government) दफ्तर आज बंद रहेंगे। आस-पास के इलाकों जैसे ठाणे, पालघर और रायगढ़ में कोई छुट्टी नहीं है। स्कूलों की छुट्टी उनके अपने दिवाली कैलेंडर के हिसाब से होगी, कोई नया सरकारी ऑर्डर नहीं है।

आज बैंक खुले हैं या नहीं?

9 नवंबर को अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। कानपुर और लखनऊ में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। मुंबई में कल 10 नवंबर को 'बाली प्रतिपदा' के चलते बैंक बंद रहेंगे। बाकी जगह अगर आप बैंक में कोई काम करने जाना चाहते हैं, तो एक बार वहां के ब्रांच को फोन करके या कस्टमर सर्विस से पता कर लें, क्योंकि लोकल छुट्टियों की वजह से हो सकता है बैंक में कामकाज न हों। आपका ऑनलाइन बैंकिंग, UPI (PhonePe, Google Pay) और ATM तो 24x7 चालू ही है।

प्राइवेट जॉब वालों की आज छुट्टी है या नहीं?

सरकार कोई भी छुट्टी डिक्लेयर करे, तो प्राइवेट कंपनियों पर ये नियम सीधेतौर पर लागू नहीं होता है। अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं, तो आज आपका वर्किंग डे है। अगर आपको फिर भी कोई कंफ्यूजन है, तो अपने ऑफिस के HR डिपार्टमेंट या अपने बॉस को मैसेज करके कंफर्म कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राज्य सरकारों के आधिकारिक नोटिफिकेशन्स और RBI के हॉलिडे कैलेंडर पर आधारित है। प्राइवेट ऑफिस, स्कूलों और कुछ विशेष बैंकों की छुट्टियां उनके अपने नियमों और मैनेजमेंट पर निर्भर करती हैं। इसलिए, किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपने ऑफिस के HR, स्कूल प्रशासन या बैंक ब्रांच से छुट्टी को लेकर कन्फर्मेशन जरूर ले लें।