
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वाडनगर में हुआ था। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से वे अब तक 55 विदेश दौरे कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार एक से ज्यादा देशों की भी यात्रा की। मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद के अब तक कुल 100 देशों की यात्रा कर चुके हैं। हालांकि, वे इस मामले में अभी इंदिरा गांधी से पीछे हैं। इंदिरा गांधी ने 16 साल में 113 विदेश यात्राएं की थीं।
| प्रधानमंत्री | कार्यकाल | विदेश यात्राएं |
| इंदिरा गांधी | 1966-77, 80-84 | 113 |
| नरेंद्र मोदी | 2014 से अब तक | 100* |
| मनमोहन सिंह | 2004-14 | 93 |
| जवाहर लाल नेहरू | 1947-1964 | 68 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 1998-2004 | 48 |
पीएम मोदी ने पांच बार की रूस और अमेरिका की यात्रा
| देश | यात्राएं |
| अमेरिका | 5 |
| रूस | 5 |
| जापान | 4 |
| चीन | 4 |
मोदी ने 2015 में सबसे ज्यादा यात्राएं कीं
| साल | यात्राएं |
| 2014 | 9 |
| 2015 | 26 |
| 2016 | 18 |
| 2017 | 14 |
| 2018 | 23 |
| 2019 | 10 |
दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कर चुके हैं इन देशों का दौरा
मोदी ने 30 मई को 2019 को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे अब तक 6 विदेश दौरों में 9 देशों की यात्रा कर चुके हैं। मोदी हाल ही में रूस गए थे। इससे पहले उन्होंने पीएम बनने के तुरंत बाद मालदीव और श्रीलंका दौरा किया था। श्रीलंका में बम धमाकों के बाद मोदी वहां जाने वाले पहले विदेशी नेता थे। इसके अलावा मोदी जापान, भूटान, फ्रांस, यूएई की यात्रा भी कर चुके हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.