पीएम मोदी ने फोन कर अमेरिका के नए राष्ट्रपति को बधाई दी, ट्वीट कर बताया, किन मुद्दों पर हुई बात

Published : Nov 18, 2020, 07:43 AM IST
पीएम मोदी ने फोन कर अमेरिका के नए राष्ट्रपति को बधाई दी, ट्वीट कर बताया, किन मुद्दों पर हुई बात

सार

पीएम मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को फोन करके बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को फोन पर बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका के बीच रणनीति साझेदारी को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। 

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को फोन करके बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को फोन पर बधाई दी। हमने भारत-अमेरिका के बीच रणनीति साझेदारी को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा- कोव‍िड-19 महामारी, क्‍लाइमेट चेंज और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र जैसी साझा प्राथमिकताओं और चिंताओं पर भी चर्चा की। 

पीएम मोदी ने कमला हैरिसा को भी बधाई दी
प्रधानमंत्री ने कमला हैरिस को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, मैंने नवनिर्वाचित उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। उनकी सफलता जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो भारत-अमेरिका संबंधों के लिए स्रोत है।

3 नवंबर को हुए थे चुनाव, ट्रंप ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया
अमेरिका में 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन को 306 वोट मिले। वहीं रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ 232 वोट ही मिले। ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना सहित दूसरे राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?