CSIR बैठक में बोले पीएम मोदी, कोरोना महामारी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई

Published : Jun 04, 2021, 12:22 PM ISTUpdated : Jun 12, 2021, 11:36 AM IST
CSIR बैठक में बोले पीएम मोदी, कोरोना महामारी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। पीएम ने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी, पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है, जब जब मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं।

पीएम ने कहा, आज भारत सतत विकास और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं। 

आज हमारे वैज्ञानिक दुनिया से कंधा मिलाकर चल रहे
उन्होंने कहा, बीती शताब्दी का अनुभव है कि जब पहले कोई खोज दुनिया के दूसरे देशों में होती थी तो भारत को उसके लिए कई साल इंतज़ार करना पड़ता था। लेकिन आज देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, हमारे वैज्ञानिकों ने 1 साल में ही मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाई: PM

पीएम ने कहा, हींग के लिए भारत हमेशा दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर रहा है। सीएसआईआर ने इसको लेकर पहल की। आज देश के भीतर ही हींग का उत्पादन शुरू हो गया है। 

CISR ने देश में बहुत वैज्ञानिक दिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारी इस संस्था (CISR) ने देश को कितनी ही प्रतिभाएं दी हैं, कितने ही वैज्ञानिक दिए हैं। शांतिस्वरूप भटनागर जैसे महान वैज्ञानिक ने इस संस्था को नेतृत्व दिया है।

- पीएम ने कहा, किसी भी देश में साइन्स और टेक्नालॉजी उतनी ही ऊंचाइयों को छूती है, जितना बेहतर उसका इंडस्ट्री से, मार्केट से संबंध होता है। हमारे देश में CSIR साइन्स, सोसाइटी और इंडस्ट्री की इसी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक अरेंजमेंट का काम करता है।

- आज भारत, एग्रिकल्चर से एस्ट्रॉनॉमी तक, डिजास्टर मैनेजमेंट से डिफेंस टेक्नोलॉजी तक वैक्सीन से वर्चुअल रियलिटी तक, बायोटेक्नालजी से लेकर बैटरी टेक्नालजीज तक, हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है। 

- कोरोना के इस संकट ने रफ्तार भले कुछ धीमी की है लेकिन आज भी हमारा संकल्प है- आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़