पीएम मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा, केंद्र सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार

Published : Dec 29, 2019, 06:13 PM IST
पीएम मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा, केंद्र सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। साथ ही पीएम ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। साथ ही पीएम ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई। मैं झारखंड के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं।''

तीन मंत्रियों के साथ शपथ ली
हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। हेमंत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम, जेएमएम के रामेश्वर ओरांव और आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

झारखंड में भाजपा ने सत्ता गंवाई
झारखंड में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता गंवा दी। कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिली। भाजपा राज्य में सिर्फ 25 सीटें जीत पाईं। वहीं, गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए