सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published : Jun 06, 2023, 12:20 PM ISTUpdated : Jun 06, 2023, 12:31 PM IST
president of india

सार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (President Draupadi Murmu) को सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करके राष्ट्रपति को बधाई दी है।

President Of India. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को बधाई दी है। भारत की राष्ट्रपति को सूरीनाम के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके प्रेसीडेंट द्रौपदी मूर्मू को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मिले सम्मान की जानकारी दी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने क्या ट्वीट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ट्वीट किया कि मैं सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार" प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मान्यता न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखती है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच बंधुत्व संबंधों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के ट्वीट पर रिस्पांस देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि- राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों की ओर से यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का हुआ ग्रैंड वेलकम

सूरीनाम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने के बाद राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि आपके आतिथ्य और स्वागत से बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हैं। यहां मेरी पहली यात्रा है। यह विशेष अवसर है। सूरीनाम के लोगों की भिन्नता ने मेरा दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़ें

बालासोर रेल दुर्घटना में 275 लोगों की मौत की चौंकाने वाली वजह, इंटरलॉकिंग सिस्टम से हुई थी छेड़छाड़

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?