
PM Modi death threat: पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी वाला फोन मुंबई पुलिस को मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी व्यक्ति का कॉल आया जिसने पीएम को जान से मारने की बात कही। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी किए जाने के मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बीते छह सालों में पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने वाली ऐसी चार धमकियां मिल चुकी हैं। पहली बार एक धमकी वाला वीडियो वायरल हुआ था तो दूसरी बार केरल में एक लेटर मिला था। तीसरी बार फोन कॉल से धमकी मिली थी। अब एक बार फिर एक धमकी भरा फोन सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है कि फोन जानबूझ कर किया गया है या फेक है।
पहली धमकी 2018 में मिली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की पहली धमकी 2018 में पहली बार मिली थी। महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम का शख्स सोशल मीडिया पर धमकी दिया था। मोहम्मद अलाउद्दीन ने फेसबुक पेज पर जान से मारने की धमकी देते हुए खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य बताया था। मोहम्मद अलाउद्दीन ने देश के पांच प्रमुख शहरों में विस्फोट करने की बात कही थी। आरोपी ने आईएसआईएस की फोटो भी डाली थी।
2022 में केरल के अध्यक्ष को मिला था लेटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला एक लेटर केरल बीजेपी अध्यक्ष के.सुरेंद्रन को मिला था। जेवियर नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर यह लेटर लिखा था। लेटर में यह कहा गया था कि मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। यह लेटर उस समय सामने आया था जब पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने धमकी देने वाले को अरेस्ट कर लिया था।
2023 को वीडियो हुआ था वायरल
पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी वाला एक वीडियो बीते साल 2023 में वायरल हुआ था। उस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी दी ई थी। वीडियो में धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को हरियाणा का बताया था। आरोपी व्यक्ति सोनीपत के गांव मोहाना का रहने वाला था। उसने वीडियो बनाकर कहा था कि पीएम मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।
यह भी पढ़ें:
संसद में पहली बार प्रियंका गांधी, अडाणी मुद्दे पर हंगामा, दोनों सदन स्थगित
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.