संसद में पहली बार प्रियंका गांधी, अडाणी मुद्दे पर हंगामा के बाद सदन स्थगित

Published : Nov 28, 2024, 11:22 AM ISTUpdated : Nov 28, 2024, 05:14 PM IST
Parliament

सार

प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार संसद में कदम रखा। संसद में अडाणी और संभल के मुद्दों पर हंगामा जारी है। गांधी परिवार के तीन सदस्य अब संसद में मौजूद हैं।

Parliament Winter session 2024: संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पहली बार सांसद बनीं प्रियंका गांधी गुरुवार को लोकसभा में पहुंची। वायनाड उपचुनाव जीतकर वह लोकसभा सदस्य बनीं हैं। प्रियंका गांधी के अलावा नांदेड लोकसभा क्षेत्र से रविंद्र चव्हाण भी गुरुवार को संसद सदस्य की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने भी इंडिया ब्लॉक के सदस्यों की तरह हाथ में संविधान के साथ शपथ ली। उधर, संसद के शुरू होते ही अडाणी मुद्दा गरमाया हुआ है। पहले दिन से ही इसी मुद्दे पर हंगामा के बाद दोनों सदन चल नहीं पा रहे। गुरुवार को भी सदन शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद लोकसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में भी इसी मुद्दे पर हंगामा के बाद 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन शुरू हुआ तो फिर हंगामा शुरू हो गया। 

संसद के तीसरे दिन का अबतक का अपडेट…

  • बांग्लादेश मुद्दे पर संसद में विदेश मंत्री एस.जयशंकर जानकारी देंगे।
  • लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर ज्वाइंट पैनल का कार्यकाल बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन तक बढ़ा दिया गया है। जेपीसी चेयरपर्सन जगदंबिका पाल ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया और इसे मंजूरी मिल गई।
  • संसद के दोनों सदनों में विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा। विपक्षी नेता नारा लगा रहे-देश को लूटना बंद करो।

गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में...

गांधी परिवार के तीन सदस्य इस समय संसद में है। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद चुने गए हैं तो प्रियंका गांधी पहली बार वायनाड उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। गुरुवार को उन्होंने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। सोनिया गांधी इस बार पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद में हैं।

18वीं लोकसभा का यह तीसरा सत्र

18वीं लोकसभा का यह तीसरा सत्र है जबकि पहला शीतकालीन सत्र है। शीतकालीन सत्र 25 नवम्बर से शुरू है। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होगी। इस सत्र में डेढ़ दर्जन के आसपास विधेयक पेश किए जाने हैं। संसद सचिवालय के अनुसार, इस सत्र में 16 बिल पेश किए जाएंगे जिसमें 11 पर चर्चा की जानी है जबकि 5 बिलों को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसके पहले बीते मानसून सत्र में 12 बिल लाए गए थे लेकिन चार ही पास हो सके थे।

यह भी पढ़ें:

हेमंत सोरेन का झारखंड में राजतिलक: अपने पिता शिबू सोरेन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान