पीएम मोदी की दिवाली: 11 साल में 11 बॉर्डर्स पर जवानों संग मनाया त्योहार

Published : Oct 31, 2024, 07:01 PM ISTUpdated : Oct 31, 2024, 07:03 PM IST

PM Modi Diwali with soldiers: पीएम मोदी हर साल सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। सियाचिन से लेकर कच्छ तक, उन्होंने कई बॉर्डर पोस्ट पर जवानों का हौसला बढ़ाया है। यह परंपरा 2014 से चली रही है।

PREV
111
2024: कच्छ में तैनात जवानों के साथ दीपावली

पीएम मोदी गुरुवार को गुजरात के कच्छ में बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों के साथ थे। उन्होंने गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके के लक्की नाला में बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। यह जगह बहुत ही दुर्गम है, क्योंकि यहां दिन बहुत गर्म और रातें बहुत ठंडी होती हैं। यहां का इलाका भी चुनौतीपूर्ण है।

211
हिमाचल के लेपचा में दीपावली मनाकर तिरंगा को किया सैल्यूट

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 में हिमाचल प्रदेश के लेपचा में पहुंचकर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दीपोत्सव मनाया था।

311
कारगिल में जवानों के साथ दीपावली मना हौसला बढ़ाया

पीएम मोदी ने 2022 की अपनी दीपावली को कारगिल में तैनात सैनिकों के साथ मनाया था। यहां उन्होंने 1999 में शहीद हुए सैनिकों को भी याद किया।

411
नौशेरा में बॉर्डर की रक्षा करने वाले शेरों के साथ 2021 की दीपावली

दीपावली पर 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली मनायी।

511
लोंगेवाला पोस्ट पर 2020 में पीएम की दीपावली

पीएम नरेंद्र मोदी 2020 में राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे। यहां के लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाया।

611
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 2019 की दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी पर तैनात जवानों के साथ मिठाई खिलाकर दीपावली को सेलिब्रेट कर उनकी हौसला आफजाई की थी।

711
हरशिल गांव में 2018 में मनाई दीपावली

पीएम नरेंद्र मोदी 2018 में उत्तराखंड में चीन के बॉर्डर पर स्थित हरशिल गांव में पहुंचे। यहां सशस्त्र बलों, आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाने के साथ चीन को संदेश भी दिया।

811
गुरेज सेक्टर में पीएम की दीपावली

पीएम मोदी ने 2017 की दीपावली को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेलिब्रेट किया था।

911
लाहौल स्फिति में 2016 की दीपावली

प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में हिमाचल प्रदेश से लगे चीन बॉर्डर के पास स्थिति लाहौर स्फिति गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनायी।

1011
अमृतसर में मनाई 2015 की दीपावली

पीएम मोदी ने 2015 की दीपावली पंजाब के अमृतसर के पास लगे बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ मनाई थी।

1111
पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2014 की दीपावली सियाचिन में किया सेलिब्रेट

पीएम बनने के बाद अपनी पहली दीपावली नरेंद्र मोदी ने सियाचिन में तैनात जवानों के साथ मनायी थी। इसके बाद वह लगातार जवानों के साथ किसी न किसी बॉर्डर पर दीपावली जवानों के साथ ही मनाते हैं।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, दुर्गम सीमा पर दिया हौसला

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories