सोलापुर में 90 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास की चाबी सौंप भावुक हो गए मोदी, आंख में आ गए आंसू-Watch Video

Published : Jan 19, 2024, 04:34 PM ISTUpdated : Jan 19, 2024, 04:42 PM IST
PM Narendra Modi

सार

आवासों को मैं जाकर देखकर आया तो मुझे भी लगा कि काश बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। ये जब मैं देखता हूं तो मन को संतोष होता है, हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है।

PM Modi emotional video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोलापुर में 90 हजार से अधिक पीएम आवास लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। पीएम मोदी चाबी सौंपने के बाद उनको संबोधित करते समय भावुक हो गए। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि 22 जनवरी को शाम को महाराष्ट्र के एक लाख से अधिक परिवार रामज्योति जलाएंगे। आवासों को मैं जाकर देखकर आया तो मुझे भी लगा कि काश बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। ये जब मैं देखता हूं तो मन को संतोष होता है, हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान