
PM Modi Highest Civilian Honours: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ओमान ने अपने दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान'से सम्मानित किया है। बता दें कि मई, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्हें अब तक 29 देशों ने अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा है। यहां तक कि 2025 में ही मोदी को अब तक 9 अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जानते हैं उनके ग्लोबल अवॉर्ड्स के बारे में।
| किस देश ने सम्मानित किया | अवॉर्ड का नाम | कब मिला |
| 1- सऊदी अरब | ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल्ला अजीज | 3 अप्रैल, 2016 |
| 2- अफगानिस्तान | ऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान | 4 जून, 2016 |
| 3- फिलिस्तीन | ऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन | 10 फरवरी, 2018 |
| 4- मालदीव्स | ऑर्डर ऑफ इज्जुदीन | 8 जून, 2019 |
| 5- संयुक्त अरब अमीरात | ऑर्डर ऑफ जायद | 24 अगस्त, 2019 |
| 6- बहरीन | ऑर्डर ऑफ द रेनेसां | 24 अगस्त, 2019 |
| 7- अमेरिका | लीजन ऑफ मेरिट | 21 दिसंबर, 2020 |
| 8- फिजी | ऑर्डर ऑफ फिजी | 22 मई, 2023 |
| 9- पापुआ न्यूगिनी | ऑर्डर ऑफ लॉगोहु | 22 मई, 2023 |
| 10- रिपब्लिक ऑफ पलाऊ | एबाक्ल अवॉर्ड | 22 मई, 2023 |
| 11- इजिप्ट | ऑर्डर ऑफ द नील | 25 जून, 2023 |
| 12- फ्रांस | लीजन ऑफ ऑनर | 14 जुलाई, 2023 |
| 13- ग्रीस | ऑर्डर ऑफ ऑनर | 25 अगस्त, 2023 |
| 14- भूटान | ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग | 22 मार्च, 2024 |
| 15- रूस | ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू | 9 जुलाई, 2024 |
| 16- नाइजर | ऑर्डर ऑफ द नाइजर | 17 नवंबर, 2024 |
| 17- डोमिनिका | डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर | 20 नवंबर, 2024 |
| 18- गुयाना | ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ गुयाना | 20 नवंबर, 2024 |
| 19- कुवैत | ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट | 22 दिसंबर, 2024 |
| 20- बारबाडोस | ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस | 5 मार्च, 2025 |
| 21- मॉरीशस | ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन | 11 मार्च, 2025 |
| 22- श्रीलंका | श्रीलंका मित्र विभूषण | 5 अप्रैल, 2025 |
| 23- साइप्रस | ऑर्डर ऑफ मकारियोस III | 16 जून, 2025 |
| 24- घाना | ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना | 2 जुलाई, 2025 |
| 25- त्रिनिदाद एंड टोबैगो | ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो | 4 जुलाई, 2025 |
| 26- ब्राजील | ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस | 8 जुलाई, 2025 |
| 27- नामीबिया | ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस | 9 जुलाई, 2025 |
| 28- इथियोपिया | ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया | 16 दिसंबर, 2025 |
| 29- ओमान | 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान' | 18 दिसंबर, 2025 |
बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीनों ही देशों के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई बड़े व्यापारिक समझौते भी हुए। पीएम मोदी ने इन देशों के बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अली तो खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे और बाद में अपनी गाड़ी में बैठाकर ड्राइव करते हुए होटल तक ले गए।