शुद्ध पेयजल और सिंचाई पर लगातार रह रहा पीएम मोदी का फोकस: एक साल में इन राज्यों में जलापूर्ति प्रोजेक्ट्स को मिली गति, देखिए लिस्ट

Published : Feb 26, 2023, 08:52 PM IST
pm modi

सार

बीते कुछ सालों में देखें तो प्रधानमंत्री का जलजीवन मिशन का काफी प्राथमिकता दी है। राज्यों के अपने दौरे पर वह जलजीवन मिशन से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन जरूर करते हैं।

PM Modi Jal Jeevan Mission preference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा और बेलगावी जिलों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट सहित कई प्रोजेक्ट्स की सौगात देने के साथ शुद्ध पेयलजल परियोजनाएं भी शुरू करेंगे। दोनों जिलों में पीएम नरेंद्र मोदी, जलजीवन मिशन के तहत 2500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। जलापूर्ति प्रोजेक्ट्स से दो जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों का लाभ पहुंचेगा। बीते कुछ सालों में देखें तो प्रधानमंत्री का जलजीवन मिशन का काफी प्राथमिकता दी है। राज्यों के अपने दौरे पर वह जलजीवन मिशन से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन जरूर करते हैं।

  • 6 फरवरी 2023 को पीएम मोदी ने तुमकुरु के तिप्तूर और चिक्कानायकनहल्ली में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। तिप्तुर बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति परियोजना 430 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। जबकि 115 करोड़ रुपये की लागत से चिक्कानायकनहल्ली तालुक की 147 बस्तियों के लिए बहु-ग्राम जलापूर्ति योजना बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
  • 19 जनवरी 2023 को पीएम मोदी ने यादगिरी जिले के कोडेकल में जल जीवन मिशन के तहत यादगिरी बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। योजना के तहत 117 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। 2050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना से 700 से अधिक ग्रामीण बस्तियों और यादगिरि जिले के तीन शहरों के लगभग 2.3 लाख परिवारों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।
  • 31 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा का दौरा किया था। यहां उन्होंने करीब 8000 रुपये की लागत से बनी जल आपूर्ति परियोजनाओं को शुरू किया था। मुख्य नर्मदा नहर से पाइपलाइन के द्वारा कसारा से दंतीवाड़ा जिलों में जलापूर्ति को शुरू किया गया। इस परियोजना अंतर्गत सुजलाम-सुफलाम नहर के सुदृढ़ीकरण करते हुए मुक्तेश्वर बांध-कर्मावत झील तक मोढेरा-मोती दाऊ पाइपलाइन का विस्तार किया गया। इस परियाजना से संथालपुर तालुका के 11 गांवों के सिंचाई की परेशानी का भी हल मिल गया।
  • 19-20 अक्टूबर 2022 को पीएम ने गुजरात के जूनागढ़, राजकोट, व्यारा में विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जूनागढ़ में दो जल आपूर्ति परियोजनाओं और कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए एक गोदाम परिसर के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने पोरबंदर के लिए सीवेज और जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा राजकोट में दो जल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी। व्यारा तापी में पीएम मोदी ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
  • 10 अक्टूबर 2022 को प्रधान मंत्री ने जामनगर गुजरात का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलावाड़/जामनगर तालुका मोरबी-मालिया-जोडिया ग्रुप संवर्धन जल आपूर्ति योजना की कलावड़ समूह संवर्धन जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र अवतरण सिंचाई (सौनी) योजना लिंक 3 (उंड बांध से सोनमती बांध तक) के पैकेज 7, सौनी योजना के पैकेज 5 को समर्पित किया।
  • 29 सितंबर 2022 को पीएम मोदी ने गुजरात के भावनगर में जलापूर्ति और जल निकासी की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने सौनी योजना लिंक 2, 25 मेगावाट पलिताना सौर पीवी परियोजना, एपीपीएल कंटेनर (आवदकृपा प्लास्टोमेक प्राइवेट लिमिटेड) परियोजना के पैकेज 7 का उद्घाटन किया; और सौनी योजना लिंक 2 के पैकेज 9, चोरवाडला जोन जलापूर्ति परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • 28 अगस्त 2022 को प्रधान मंत्री ने गुजरात के भुज का दौरा कर सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर का उद्घाटन किया। इस परियोजना से कच्छ में सिंचाई की सुविधा और कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है।
  • 7 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी का दौरा किया। यहां उन्होंने तातेपुर गांव में ग्रामीण पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
  • 10 जून 2022 को प्रधान मंत्री ने गुजरात का दौरा किया। यहां उन्होंने एस्टोल क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। यह जल आपूर्ति इंजीनियरिंग कौशल का चमत्कार था। इसके अलावा पीएम मोदी ने 163 करोड़ रुपये की 'नल से जल' परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं ने सूरत, नवसारी, वलसाड और तापी जिलों के निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • 4 जनवरी 2022 को पीएम मोदी ने मणिपुर का दौरा किया। पीएम मोदी अपने इस दौरे में 280 करोड़ रुपये की 'थौबल बहुउद्देशीय परियोजना की जल संचरण प्रणाली' का उद्घाटन किया। इस परियोजना से इंफाल शहर को पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा तमेंगलोंग जिले के दस बस्तियों के निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल आपूर्ति योजना परियोजना का भी उद्घाटन किया। साथ में 100 करोड़ की लागत से निर्मित 'सेनापति जिला मुख्यालय जलापूर्ति योजना के विस्तार' का भी उद्घाटन किया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

UGC के नए नियम पर क्यों मचा है घमासान? आसान भाषा में समझें पूरा विवाद
India-European Trade Deal: कार, वाइन, पास्ता, इंडिया-EU डील में क्या-क्या सस्ता?