Mann Ki Baat@100: पीएम मोदी के मन की बात का कान्क्लेव, आमिर खान से लेकर बॉक्सर निखत जरीन तक...जानें किसने क्या कहा?

Published : Apr 26, 2023, 03:27 PM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 05:27 PM IST
Mann ki baat

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (PM Modi Mann Ki Baat) कार्यक्रम का 100वां एपिसोड इस रविवार को प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के विज्ञान भवन में मन की बात कान्क्लेव का आयोजन किया गया है। 

Mann Ki Baat Conclave. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (PM Modi Mann Ki Baat) कार्यक्रम का 100वां एपिसोड इस रविवार को प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के विज्ञान भवन में मन की बात कान्क्लेव का आयोजन किया गया है। इस कान्क्लेव में सुपर स्टार आमिर खान सहित कई सेलीब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। सभी ने पीएम मोदी के मन की बात को प्रेरणादायी बताया है।

मन की बात कान्क्लेव- किरण बेदी

किरण बेदी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम कई मायनों में प्रेरणादायी है। इससे किसी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। लीडरशिप क्वालिटी का विकास होता है। सही मायनों में कहा जाए तो पीएम मोदी ने रेडिया का सबसे अच्छा उपयोग किया है। उन्होंने रेडियो को रिवाइव किया है।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- सिद्धार्थ कन्नन

जब प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के दौरान बात करने के लिए रेडियो पर आते हैं तो ऐसा लगता है कि एक दोस्त दूसरे दोस्त से बात कर रहा है। पीएम मोदी समाज में अच्छा करने वालों को सामने लाते हैं। मन की बात कार्यक्रम से हम जान पाते हैं कि कैसे साधारण दिखने वाले लोग भी असाधारण काम करते हैं।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- दीपक सैनी

इंटरनेशनल पैरालांपिक शूटर दीपक सैनी ने कहा कि पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम द्वारा देश भर में स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इसके साथ ही वे खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं और उनका मोराल बूस्ट करते हैं। सही मायनों में यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स के प्रति आम लोगों की धारणाएं बदल रहा है।

 

 

मन की बात कान्क्लेव-निखत जरीन

वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने कहा कि रेडियो के माध्यम से दूरदराज के लोगों को भी स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी मिलती है। कई बार हम मेडल जीतते हैं तो लोग टीवी पर नहीं देख पाते हैं। लेकिन जब मन की बात से लोगों को जानकारी मिलती है तो लोग प्रेरित होते हैं। पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स को काफी सराहा है। वे हमसे मिलते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- रिकी केज

ग्रैमी अवार्ड विनर रिकी केज ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से न सिर्फ भारत के लोकल म्यूजिशियंस को बढ़ावा मिला है बल्कि भारतीय संगीत की दुनिया को भी नया आयाम मिला है। इतना ही नहीं अब विदेशों में भी भारतीय संगीत को सराहा जाने लगा है। आने वाले समय में यह और भी बेहतर होने वाला है।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- शशिशेखर वेमपति

प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकार शशिशेखर वेमपति ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से देश में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव को सामने लाने का काम किया है। स्वच्छ भारत मिशन हो या बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान वे मन की बात से इसे आगे बढ़ाते हैं। लोकल फॉर वोकल कार्यक्रम को भी मन की बात से आगे बढ़ाया। पिछले 9 साल से यह सिलसिला चल रहा है और हमने इस पर किताब लिखी है।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- आमिर खान

सुपर स्टार आमिर खान ने कहा कि पीएम मोदी किस तरह से संचार के साथ नेतृत्व करते हैं, वह बहुत प्रेरणादायी है। पीएम मोदी लोगों से बताते हैं कि वे क्या देख रहे हैं, देश को और लोगों के भविष्य को कैसे देख रहे हैं, उनका सपोर्ट कैसे करना चाहते हैं। यह बहुत जरूरी संचार है, जो मन की बात द्वारा होता है।

 

 

मन की बात कान्क्लेव- दीपा मलिक

एथलीट दीपा मलिक ने कहा, "मन की बात को मैं यूं देखती हूं कि जैसे परिवार का बुजुर्ग अपने परिवार को संभालता है, सही दिशा और संस्कार देता है। मुझे उनकी बातें वैसी ही लगती हैं। खेलों की बात करें तो पिछले 7-8 साल में चेहरा बदल गया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आ रहीं हैं। प्रधानमंत्री मन की बात में बेझिझक शौचालय की बात करते हैं, महिलाओं के मेंस्ट्रुअल हेल्थ की बात करते हैं। एक अच्छे सेनिटरी पैड की बात करते हैं। इससे कुछ मामले में जो सामाजिक टैबू है, वह दूर होती है। महिलाओं को रसोई गैस देना, मुद्रा योजना का लाभ देना, मुझे लगता है कि इन कार्यक्रमों से देश को अमृतकाल से स्वर्णिम काल की ओर ले जाया जा रहा है।"

 

 

मन की बात कान्क्लेव- रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा, "मन की बात से आम लोगों तक बदलाव पहुंचा है। जो-जो बातें शायद हम जानते भी नहीं थे वह जान पाए हैं। आर्टिस्ट से लेकर छोटे उद्यमों के मजदूरों तक की कहानियां भी आती हैं। हमारे ऐसे हीरो जिनकी कहानी से लोग अनजान हैं, जिन्हें सही पहचान मिलनी चाहिए थी, हर संडे को सर उन्हें पहचान देते हैं। इससे बड़ी बात हम सबके लिए क्या है।"

 

 

यह भी पढ़ें

मन की बात कॉन्क्लेव में शामिल हुए आमिर खान, PM मोदी को लेकर दिए बड़े बयान

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नेहरू से लेकर राहुल तक...सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा #CompromisedCongress अभियान?
Make in India: भारत के 7 नए गेम-चेंजर मिसाइल सिस्टम जो बदल देंगे युद्ध की तस्वीर