चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा भारत: PM Modi ने 140 करोड़ देशवासियों को दी बधाई, कहा- अब चंदा मामा बस एक टूर के...

Published : Aug 23, 2023, 06:21 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 07:22 PM IST
PM Modi BRICS Business Forum

सार

ISRO के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के मिशन का भी ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही सूर्य और शुक्र ग्रह पर भी अपने मिशन लांच करेगा।

PM Modi On Chandrayaan-3 Success. इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जिसे दुनिया का कोई भी देश आज तक नहीं कर पाया था। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। पीएम मोदी ने इस सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों को दिया और 140 करोड़ देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के भविष्य के मिशन को लेकर भी इसरो को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये क्षण भारत में नई ऊर्जा और विश्वास का है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा भारत अब चंद्रमा पर है। हम अंतरिक्ष में नए भारत के नई ऊड़ान के साक्षी बने हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इसरो और इसके वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग कहते थे चंदामामा दूर हैं, अब हम कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर ही दूर हैं।

आदित्य एल-1 मिशन होगा लांच

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफलता सिर्फ अकेले भारत का नहीं है बल्कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि जहां तक कोई नहीं पहुंच पाया था, वहां भारत ने कदम रख दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही सूर्य और शुक्र ग्रहों के लिए अपने मिशन को लांच करेंगे। उन्होंने मानव रहित गगनयान के लिए भी इसरो के वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई दी।

पूरी दुनिया में मन रहा जश्न

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अमेरिका में मिठाइयां जा रही हैं। अमेरिका में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। वहीं दूसरे देशों में भारतीय इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पूरे भारत में तो जैसे दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

ISRO Chandrayan-3 Mission Sucessful: भारत अब चांद पर, 140 करोड़ भारतीयों की प्रार्थना का असर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग