ISRO Chandrayan-3 Mission Sucessful: भारत अब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर, इसरो प्रमुख को PM मोदी ने फोन पर क्या कहा-सुनिए...

Published : Aug 23, 2023, 06:07 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 07:21 PM IST
Chandrayaan 3

सार

इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और भारत के 140 करोड़ देशवासियों की प्रार्थना, दुआ से चंद्रयान-3 मिशन सफल हो चुका है। पूरी दुनिया से भारत को इस सफलता पर बधाइयां मिल रही हैं।

ISRO Chandrayan-3 Mission Successful. इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया है क्योंकि चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है। देश के 140 करोड़ देशवासियों की दुआओं और प्रार्थना ने ऐसा असर दिखाया कि पूरी दुनिया अब भारत की सफलता पर नतमस्तक है। यह 21वीं सदी में भारत की सबसे बड़ी सफलता है। इसरो के वैज्ञानिकों ने निर्धारित टाइम और शेड्यूल पर चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया है। देश में चारों तरफ जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इस सफलता को सेलीब्रेट कर रहे हैं। वहीं आतिशबादी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए देशवासियों की तस्वीरें पूरी दुनिया को भारत की इस ऐतिहासिक सफलता से रूबरू करा रही हैं।

पीएम मोदी ने इसरो चेयरमैन को फोन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो प्रमुख सोमनाथ को फोन करके बधाई दी। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफलता सिर्फ अकेले भारत का नहीं है बल्कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि जहां तक कोई नहीं पहुंच पाया था, वहां भारत ने कदम रख दिया है।

 

 

कब और कैसे सफल हुआ चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजे के बाद हुए। इसरो के वैज्ञानिकों ने एक-एक सेकेंड चंद्रयान की लैंडिंग कंट्रोल की और उसी वक्त देशभर के लोग टीवी स्क्रीन, मोबाइल, इंटरनेट से लाइव होकर इस सफलता के साक्षी बने। जैसे ही इसरो ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग का ऐलान किया, पूरे देश में मानों जश्न जैसा माहौल बन गया और दिवाली मनाई जाने लगी। दुनिया की दूसरी स्पेस एजेंसीज भी भारत की इस सफलता पर इसरो को बधाईयां दे रहे हैं।

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और दिग्गजों ने दी बधाई

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनीति, उद्योग जगत, सिनेमा, साहित्य, शिक्षा क्षेत्र, आध्यात्म, खेल जगत की हस्तियों ने भारत की इस सफलता पर इसरो और देशवासियों को बधाईयां दी हैं। दुनिया के दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत की इस सफल उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

कब शुरू हुआ चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई। इसका लाइव प्रसारण नेशनल टीवी, दूरदर्शन सहित अलग-अलग प्लेटफार्म पर किया गया।

PREV

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?