Published : Sep 09, 2025, 06:16 PM ISTUpdated : Sep 09, 2025, 06:23 PM IST
PM Modi Meet Flood Affected Peoples: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका दर्द जाना। बाद में वे पंजाब पहुंचे, जहां हवाई सर्वे किया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के दौरान एक बच्चे को गोद में लेकर प्यार से दुलारते पीएम मोदी।
210
कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान एक महिला उनसे अपनी आपबीती बताते हुए फफक पड़ी।
310
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर ताजा हालातों के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
410
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी बातें सुनते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
510
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे पर उतरे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।
610
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कांगड़ा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम के साथ बैठक के दौरान। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे।
710
कांगड़ा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम के साथ बातचीत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
810
मंगलवार को कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए पीएम मोदी। बाद में उन्होंने पंजाब का भी दौरा किया।
910
हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लेते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
1010
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के चलते कई प्रमुख सड़कें पानी में बह गई हैं। इस दौरान ऊपर से लिया गया बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल व्यू।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.