कारगिल विजय दिवसः आतंकवाद का सिर कुचलना हमें आता है...PAK को मोदी का अल्टीमेटम

Published : Jul 26, 2024, 12:29 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 01:32 PM IST
pm modi kargil0

सार

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त है। आतंकी गतिविधियों का सिर कुचलना हमें अच्छे से आता है। 

नेशनल न्यूज। कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के साथ हुआ कारगिल युद्ध हमारी जीत की बड़ी मिसाल पेश करता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा से भारत में आतंकवाद फैलाने का प्रयास करता रहा है कि लेकिन उनके मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे।

मोदी ने कहा- आतंकवाद का सिर कुचलना हम जानते हैं
पीएम ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान कितना भी प्रयास कर ले, उसके नापाक इरादों को भारत हमेशा कुचलता जाएगा। भारतीय सेना को आतंकवाद का सिर कुचलना अच्छी तरह से आता है। भारत हर स्तर पर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगा।

पढ़ें कारगिल विजय दिवस: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, अग्निपथ-वॉर मेमोरियल पर गरजे

पाकिस्तान ने अतीत में मिली असफलता से सीख नहीं ली
पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि पड़ोसी देश ने अपनी अतीत की विफलताओं से कभी सीख नहीं ली। 1971 की जंग हो, कारगिल या फिर सर्जिकल स्ट्राइक्स, भारत से उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है। वह आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर के बदौलत खुद को चर्चा में बनाए रखने का प्रयास करता है। मैं उस जगह से बोल रहा हूं, जहां से आतंकवाद तक मेरा संदेश सीधे पहुंच सकता है। मैं आतंकवाद के संरक्षकों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे सैनिक पूरी ताकत से आतंकवाद का सिर कुचल देंगे।

लद्दाख और जम्मू कश्मीर में देश प्रगति कर रहाः मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख और कश्मीर में देश प्रगति कर रहा है। जम्मू कश्मीर आज नए भविष्य की ओर बढ़ रहा है। बड़े सपनों की बात कर रहा है। लद्दाख और कश्मीर में बुनियादी ढांचों का विकास तेजी से हो रहा है। दशकों बाद आज कश्मीर में सिनेमा हॉल तक खुल गया है। तीन दशकों के बाद मोहर्रम पर इस बार ताजिया भी निकाला गया। कश्मीर फिर से धरती का स्वर्ग बनने की ओर बढ़ रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार