पीएम मोदी ने की 105 साल की पप्पम्माल से मुलाकात, ऑर्गेनिक खेती के लिए मिला पद्मश्री

Published : Feb 25, 2021, 09:32 PM ISTUpdated : Feb 26, 2021, 10:15 AM IST
पीएम मोदी ने की 105 साल की पप्पम्माल से मुलाकात, ऑर्गेनिक खेती के लिए मिला पद्मश्री

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 105 साल की पद्मश्री विजेता पप्पम्माल से मुलाकात की। आर पप्पम्माल ऑर्गेनिक खेती करती हैं। उनका खुद का फॉर्म है। उन्हें खेती और ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 105 साल की पद्मश्री विजेता पप्पम्माल से मुलाकात की। आर पप्पम्माल ऑर्गेनिक खेती करती हैं। उनका खुद का फॉर्म है। उन्हें खेती और ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आज कोयंबटूर में आर पप्पम्माल से मुलाकात की। उन्हें खेती के अद्भुत कार्य और ऑर्गेनिक खेती के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला है। 


इसी साल मिला पद्मश्री
पप्पम्माल 105 साल की हैं। उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पप्पम्माल के पास गांव में 2.5 एकड़ खुद की जमीन है। इस पर उन्होंने फॉर्म बनाया है। पप्पम्माल ऑर्गेनिक खेती करती हैं और वे लंबे वक्त तक तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम भी कर चुकी हैं।  




खास बात ये है कि पप्पम्माल बिना किसी रसायन के इस्तेमाल के खेती करती हैं। इसी के चलते यूनिवर्सिटी अपने स्टूडेंट को उनके पास इस तरह की खेती करने के लिए सीखने के लिए भेजने लगी। पप्पम्माल अन्य शहरों में भी किसानों को खेती के बारे में जानकारी देने के लिए जाती रही हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?