जानें कौन है वो लोग, जिन्होंने न तो लोकसभा चुनाव लड़ा और न ही जीता, फिर भी ली शपथ, देखें लिस्ट

Published : Jun 10, 2024, 08:06 AM IST

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने कल (9 जून) रविवार को लगातार तीसरी बार शपथ ली। इसके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

PREV
18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं।

28
लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा

कल हुए शपथ समारोह में कुछ ऐसे लोगों ने भी शपथ ली, जिन्होंने या तो लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था या लड़े भी तो हार गए थे।

38
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 71 अन्य मंत्रियों को भी शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 71 अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। इन मंत्रियों में दो मंत्री ऐसे में थे जिन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में हार मिली, फिर भी मंत्री पद मिल गया।

48
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में तमिलनाडु से दलित चेहरा एल मुरुगन और पंजाब से दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को शामिल किया गया। हालांकि, ये दोनों चुनाव हार चुके थे।

58
48 वर्षीय रवनीत सिंह बिट्टू

48 वर्षीय रवनीत सिंह बिट्टू तीन बार सांसद रहे चुके हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए।

68
लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया

उन्हें लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया, लेकिन वे कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से हार गए। रवनीत सिंह बिट्टी पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

78
तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष

तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन को लोकसभा चुनाव में डीएमके के एन कायलविझी सेल्वाराज ने हराया था।

88
पिछली सरकार में मुरुगन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन मंत्री

पिछली सरकार में मुरुगन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री थे। वो अभी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं और दलित समुदाय से आते हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories