ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक: इंजीनियरिंग और आईआईएम से प्रबंधन की पढ़ाई करने वाली कौन हैं सोफिया फिरदौस

Published : Jun 08, 2024, 06:59 PM IST

Sofia Firdous first Muslim MLA in Odisha: ओडिशा विधानसभा 2024 का चुनाव जीतने वाली सोफिया फिरदौस ने इतिहास रच दिया है। सोफिया, ओडिशा विधानसभा में पहुंचने वाली पहली महिला मुस्लिम विधायक हैं। 

PREV
16

ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाली सोफिया फिरदौस ने भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 मतों के अंतर से हराया।

26

सोफिया फिरदौस, एक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह ओडिशा में कांग्रेस के सीनियर लीडर मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं। मोहम्मद मुकीम की जगह इस बार कांग्रेस ने उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को प्रत्याशी बनाया और उनको पहली बार में ही सफलता हासिल हुई।

36

राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोफिया काफी पढ़ी लिखी युवा हैं। सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने 2022 में भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIMB) से प्रबंधन की डिग्री ली। फिरदौस की शादी उद्यमी शेख मेराज उल हक से हुई है।

46

फिरदौस को 2023 में कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर की अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वह CREDAI महिला विंग के लिए पूर्वी क्षेत्र समन्वयक के रूप में भी काम करती हैं। सोफिया फिरदौस, CII - इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष हैं और INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं।

56

ओडिशा की जिस सीट पर सोफिया फिरदौस ने जीत हासिल की है, उसी सीट से राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी ने 1972 में जीत हासिल की थी।

66

2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल (BJD) को 24 साल के बाद जनता ने हराया है।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को बड़ी राहत: ईडी द्वारा अटैच 180 करोड़ की संपत्ति होगी रिलीज, दाऊद के दाहिना हाथ से खरीदी थी प्रॉपर्टी

Recommended Stories