पूर्व PM मनमोहन सिंह के 90th बर्थ-डे पर मोदी और राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज(26 सितंबर) को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। डॉ. सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश के तमाम नेताओं ने भी उनके कार्यकाल को याद करते हुए बधाई दी।

Amitabh Budholiya | Published : Sep 26, 2022 4:31 AM IST / Updated: Sep 26 2022, 10:03 AM IST

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Manmohan Singh 90th birthday) का आज(26 सितंबर) को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। देश के एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री(renowned economist) मनमोहन सिंह 2004-14 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए शासन के दौरान भारत के प्रधान मंत्री थे। वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के वित्त मंत्री भी थे, जो व्यापक सुधारों द्वारा चिह्नित देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक युगांतरकारी युग(epochal era) था।

मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। राहुल गांधी ने कहा कि कि भारत के सबसे बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह मेरे और करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए tweet करते हुए लिखा कि वह ऐसे नायक(पीएम रहते हुए) थे, जो कम बोलते थे और अधिक करते थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दो बार के प्रधान मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री को अपनी शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस के आफिसियल ट्विटर हैंडल ने डॉ. सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व(visionary leadership) की प्रशंसा की। इसमें लिखा गया कि दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण परिभाषित करते हैं कि भारत के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का क्या मतलब है। वे भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता हैं। यह उनकी शानदार दृष्टि थी, जिसने भारत की आर्थिक कहानी को अगले स्तर तक पहुंचाया।

मनमोहन सिंह के बारे में
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) के पंजाब प्रान्त में 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद सिंह का परिवार भारत आकर बस गया था। यहां पंजाब यूनिवर्सिटी से डॉ. सिंह ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। अपने राजनीतिक जीवन में डॉ. सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे, जहां वे 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे। डॉ. सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। डॉ. सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें
F-16 fleet पैकेज पर जयशंकर ने उठाया सवाल-आप किसे वेबकूफ बना रहे हैं, अमेरिका-पाक रिश्ते से कुछ भला नहीं हुआ
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: मिलें आदिगुरू शंकराचार्य और सुभाष चंद्र बोस की जीवंत प्रतिमा बनाने वाले अरूण योगीराज से

 

Read more Articles on
Share this article
click me!