औरंगाबाद हादसा: PM ने दुख जताया, केजरीवाल बोले- लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही

Published : May 08, 2020, 10:23 AM ISTUpdated : May 08, 2020, 10:36 AM IST
औरंगाबाद हादसा: PM ने दुख जताया, केजरीवाल बोले- लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही

सार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खाली मालगाड़ी से कटकर 16 लोगों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे। वे जालना से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के शहडोल जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। 

मुंबई. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खाली मालगाड़ी से कटकर 16 लोगों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे। वे जालना से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के शहडोल जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर हर संभव घटना पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। उधर, इस हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया, उन्होंने कहा, लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है।

पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में हुए जानमाल से दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

राहुल गांधी बोले- खबर सुनकर स्तब्ध हूं
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति  संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

केजरीवाल ने भी जताया दुख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, औरंगाबाद हादसा बहुत ज्यादा दुःखद है। करोना और लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

शिवराज चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने आगे लिखा, मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूं और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूं।

उन्होंने लिखा, इसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी।

रेल मंत्री ने जताया दुख
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, आज सुबह 5:22 पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला। राहत कार्य जारी है, जांच के आदेश दिए गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?