CAA के खिलाफ हिंसा को लेकर मोदी का आरोप, कांग्रेस, उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे, आगजनी फैला रहे

Published : Dec 15, 2019, 03:58 PM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 06:35 PM IST
CAA के खिलाफ हिंसा को लेकर मोदी का आरोप, कांग्रेस, उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे, आगजनी फैला रहे

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने नागरिकता विधेयक के विरोध में हो रही हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। 

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने नागरिकता विधेयक के विरोध में हो रही हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। 

पीएम मोदी ने कहा, जो कुछ भी हो रहा है (नागरिकता विधेयक के विरोध में हिंसा), उसमें कांग्रेस और उसके सहयोगियों का मौन समर्थन है। लेकिन ये दृश्य देश के आत्मविश्वास को मजबूत कर रहे हैं कि मोदी, संसद और सरकार ने अधिनियम लाकर देश को बचाया। 

'सदन ने एक अहम बदलाव किया'
मोदी ने कहा, हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलाव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए। 

'कपड़ों से आग लगाने वालों की पहचान हो जाती है'
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन हैं उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है।

'असम के लोगों का अभिनंदन करता हूं'
मोदी ने कहा, मैं असम के भाइयों-बहनों का सर झूकाकर अभिनंदन करता हूं कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं। देश का मान-सम्मान बढ़े ऐसा व्यवहार असम, नार्थ ईस्ट कर रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?