Kolkata Crime: कोलकाता के जादवपुर में ब्रेकअप से नाराज संजीब भट्टाचार्य ने अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर के दो पालतू कुत्तों को बेरहमी से मार डाला। एक का गला घोंटा और दूसरे को ईंट से कुचला, फिर वीडियो कॉल कर पूर्व प्रेमिका को दिखाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Kolkata Dog Murder Case: ब्रेकअप की खुन्नस किस कदर इंसान को हैवान बना सकती है, इसकी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली बानगी कोलकाता में देखने को मिली है। दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर से बदला लेने के लिए उसके दो बेजुबान पालतू कुत्तों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी करतूत दिखाने के लिए महिला को बाकायदा वीडियो कॉल भी किया। पुलिस ने आरोपी संजीब भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रेकअप का खौफनाक बदला: वीडियो कॉल पर दिखाया खूनी खेल
- रिश्ता टूटने से भड़का गुस्सा: आरोपी संजीब भट्टाचार्य और 'डीजे परी नोवा' के नाम से मशहूर महिला जादवपुर के बिक्रमगढ़ स्थित एक किराए के फ्लैट में लिव-इन में रहते थे। विवाद के बाद महिला रिश्ता खत्म कर फ्लैट से चली गई, जबकि उसके दोनों कुत्ते वहीं रह गए थे।
- वीडियो कॉल से उड़े होश: शनिवार शाम संजीब ने पूर्व पार्टनर को वीडियो कॉल किया, जिसमें एक पालतू कुत्ता गले में फंदा डालकर लटका हुआ दिखा। घबराई महिला ने तुरंत एक स्थानीय परिचित को मदद के लिए फ्लैट पर भेजा।
- फ्लैट में बिखरा था खून: पड़ोसी जब फ्लैट पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा था और एक बीगल तथा एक देसी नस्ल के कुत्ते का शव पड़ा था। एक का गला घोंटा गया था, जबकि दूसरे को ईंट से पीट-पीटकर मारा गया था।
पशु प्रेमियों का फूटा गुस्सा, पुलिस जांच तेज
- अभिनेत्री देबलीना दत्त पहुंचीं मौके पर: इस क्रूरता से इलाके में भारी आक्रोश है। अभिनेत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता देबलीना दत्त ने मौके पर पहुंचकर सख्त जांच और पोस्टमार्टम की मांग की।
- खौलते पानी ने बढ़ाई आशंका: फ्लैट के भीतर पानी गर्म होता देख पशु प्रेमियों ने आशंका जताई कि आरोपी अन्य जानवरों के साथ भी कुछ भयानक करने की फिराक में था।
- आरोपी गिरफ्तार: जादवपुर पुलिस ने आरोपी संजीब भट्टाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसने बदले की भावना से हत्या करने की बात कबूली है।
Kolkata Police: बदले की बात, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर गुस्से और बदले की भावना में कुत्तों को मारने की बात कही है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है। पशु अधिकार कार्यकर्ता और अभिनेत्री देबलीना दत्त भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मामले की गहन जांच और कुत्तों के पोस्टमार्टम की मांग की है। जादवपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।














