Punjab Diwali Bumper Result 2026 How to Check: पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 कहां-कैसे चेक करें? लाइव ड्रॉ कहां देख सकते हैं। किसे मिलेगा 12 करोड़ रुपये बंपर ईनाम? जानें पूरी डिटेल।

Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 की लॉटरी टिकट खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। इस बार लॉटरी के पहले इनाम की राशि 12 करोड़ रुपये रखी गई है। जानिए पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग की ओर से जारी टिकट और स्कीम की के अनुसार पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 कब जारी होगी और ऑनलाइन रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें? पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 लाइव ड्रा कहां देख सकते हैं?

कब निकलेगा Punjab Diwali Bumper 2026 का रिजल्ट?

जारी टिकट के मुताबिक, पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Punjab Dear Diwali Bumper 2026: कब आएगा ₹12 करोड़ की लॉटरी का रिजल्ट? जानें डेट और टिकट की कीमत

पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 लाइव ड्रा कहां देखें?

पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट 2026 लाइव ड्रॉ, पंजाब लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabilotteries.com/livedraw पर देख सकते हैं।

Punjab Lottery Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप अपना Punjab Diwali Bumper Result 2026 चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले पंजाब लॉटरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Punjab Lotteries Live Draw पर जाएं। लाइव ड्रॉ उपलब्ध होने पर उसे देखें।
  • या www.punjabilotteries.com पर जारी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • ड्रॉ के दौरान घोषित विजेता नंबर और अपनी टिकट का नंबर मिलाएं।
  • अपनी टिकट की सीरीज और पूरा नंबर ध्यान से जांचें।
  • नतीजों की पुष्टि के लिए पंजाब सरकार के आधिकारिक लॉटरी विभाग से जारी जानकारी का इंतजार करें।

ये भी देखें- Punjab Diwali Bumper Lottery 2026: ₹12 करोड़ का पहला इनाम, जानिए टिकट कहां और कैसे खरीदें?

पंजाब दिवाली बंपर 2026 में कितने रुपये के मिलेंगे कौन-कौन से इनाम?

इस लॉटरी में पहला इनाम 12 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा दूसरे इनाम में तीन विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपये और तीसरे इनाम में तीन विजेताओं को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे इनाम में 10 लाख और पांचवें इनाम में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। छठे से नौवें इनाम तक भी हजारों और लाखों रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। टिकट के मुताबिक, कुल 1,90,842 पुरस्कार निर्धारित हैं और एक टिकट की कीमत 500 रुपये है।

पंजाब दिवाली बंपर इनाम निकलने पर क्या करना होगा?

अगर आपकी टिकट पर इनाम निकलता है, तो मूल टिकट को सुरक्षित रखें। स्कीम के नियमों के अनुसार, रिजल्ट के पंजाब सरकार के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर दावा करना होगा। दावा चंडीगढ़ स्थित डायरेक्टरेट ऑफ स्मॉल सेविंग्स, बैंकिंग एंड लॉटरीज के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजा जा सकता है। ध्यान दें सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अपुष्ट लिस्ट पर भरोसा न करें। विजेता नंबर की पुष्टि आधिकारिक जानकारी से ही करें।

स्रोत: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का उपलब्ध टिकट/स्कीम पोस्टर और पंजाब लॉटरी विभाग की लाइव ड्रॉ वेबसाइट।