Punjab State Dear Diwali Bumper 2026: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 लॉटरी का टिकट कहां से कैसे खरीदें? जानिए ₹12 करोड़ के पहले इनाम, पूरी प्राइज लिस्ट, टिकट खरीदने का तरीका और 16 नवंबर के लाइव ड्रॉ की डिटेल।

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2026: दिवाली के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 लॉटरी का ऐलान किया गया है। इस लॉटरी में पहले इनाम के तौर पर एक विजेता को पूरे ₹12 करोड़ मिलेंगे। खास बात यह है कि इस बंपर लॉटरी का पहला इनाम गारंटीड बताया गया है। वहीं, दूसरे और तीसरे इनाम में भी लाखों-करोड़ों रुपये जीतने का मौका मिलेगा। लॉटरी का ड्रॉ 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से होगा। ऐसे में अगर आप भी Punjab Diwali Bumper Lottery 2026 का टिकट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जान लीजिए टिकट की कीमत कितनी है, इसे कहां से खरीद सकते हैं, कितने इनाम मिलेंगे और रिजल्ट कब जारी होगा।

Punjab State Dear Diwali Bumper 2026 का टिकट कितने रुपये का है?

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 के पोस्टर के मुताबिक, एक लॉटरी टिकट की कीमत ₹500 रखी गई है। यानी इस लॉटरी में शामिल होने के लिए आपको ₹500 का टिकट खरीदना होगा। टिकट खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता और उस पर छपे नंबर की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। योजना के नियमों में भी खरीदारों को टिकट की प्रिंटिंग और नंबरिंग की जांच करने की सलाह दी गई है। इसलिए केवल अधिकृत विक्रेता से ही टिकट खरीदें और टिकट को सुरक्षित रखें।

Punjab Diwali Bumper Lottery 2026 का टिकट कहां और कैसे खरीदें?

अगर आप सोच रहे हैं कि पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी का टिकट कहां मिलेगा, तो इसके लिए आपको अधिकृत लॉटरी विक्रेता या स्थानीय डीलर से संपर्क करना होगा। टिकट खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-

  • टिकट केवल अधिकृत लॉटरी विक्रेता से ही खरीदें।
  • टिकट की कीमत ₹500 है।
  • टिकट पर छपे नंबर और उसकी प्रिंटिंग की जांच जरूर करें।
  • टिकट मिलने के बाद उसे संभालकर रखें, क्योंकि इनाम का दावा करने के लिए मूल टिकट दिखाना जरूरी होगा।
  • फटा हुआ, नकली, छेड़छाड़ किया हुआ या बदला हुआ टिकट मान्य नहीं होगा।

Punjab State Dear Diwali Bumper 2026 का ड्रॉ कब निकलेगा?

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर 2026 को निकाला जाएगा। डिटेल्स के मुताबिक, ड्रॉ शाम 6 बजे से शुरू होगा। लॉटरी का लाइव ड्रॉ www.punjabilotteries.com/livedraw पर देखा जा सकता है। यानी जिन लोगों ने इस लॉटरी का टिकट खरीदा है, वे ड्रॉ के दिन वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग से नतीजे देख सकते हैं।

Punjab Diwali Bumper Lottery 2026 में कितने रुपये का मिलेगा पहला इनाम?

इस लॉटरी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ₹12 करोड़ का पहला इनाम है। प्राइज स्कीम के मुताबिक, पहले इनाम के लिए एक विजेता चुना जाएगा।

Punjab State Dear Diwali Bumper 2026 की पूरी प्राइज लिस्ट क्या है?

इस दिवाली बंपर लॉटरी में केवल पहला ही नहीं, बल्कि दूसरे से लेकर नौवें इनाम तक कई कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। योजना में कुल 1,90,842 इनाम घोषित किए गए हैं। प्राइज स्ट्रक्चर के मुताबिक विजेताओं को मिलने वाली राशि इस प्रकार है-

  • पहला इनाम 1- ₹12 करोड़
  • सांत्वना इनाम 11 - ₹10 लाख
  • दूसरा इनाम 3- ₹1 करोड़
  • तीसरा इनाम 3- ₹50 लाख
  • चौथा इनाम 12- ₹10 लाख
  • पांचवां इनाम 12- ₹5 लाख
  • छठा इनाम 3,600- ₹9,000
  • सातवां इनाम 3,600- ₹5,000
  • आठवां इनाम 3,600- ₹3,000
  • नौवां इनाम 1,80,000- ₹1,000
  • कुल विजेता: 1,90,842

Punjab Diwali Bumper Lottery 2026 में कितने टिकट जारी किए जाएंगे?

योजना के मुताबिक, इस लॉटरी में कुल 36 लाख टिकट होंगे। इन्हें 12 अलग-अलग सीरीज में बांटा गया है। प्रत्येक सीरीज में 3 लाख टिकट होंगे। टिकटों की नंबरिंग 700000 से 999999 तक बताई गई है।

लॉटरी जीतने के बाद इनाम का दावा कैसे करें?

अगर आपका टिकट Punjab State Dear Diwali Bumper 2026 के किसी भी इनाम के लिए चुना जाता है, तो इनाम प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। योजना के नियमों के अनुसार-

  • विजेता को मूल लॉटरी टिकट प्रस्तुत करना होगा।
  • इनाम का दावा परिणाम के सरकारी गजट में प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर करना होगा।
  • विजेता व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा इंश्योर्ड पार्सल के माध्यम से दावा भेज सकता है।
  • इनाम के भुगतान के समय लागू नियमों के अनुसार 15 प्रतिशत TDS काटने का उल्लेख योजना में किया गया है।
  • अगर विजेता निर्धारित 30 दिनों के भीतर दावा नहीं करता है, तो उसका इनाम समाप्त किया जा सकता है।
  • इसलिए टिकट खरीदने के बाद उसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। टिकट खो जाने, फटने या उसके साथ छेड़छाड़ होने पर इनाम का दावा करने में परेशानी हो सकती है।
  • लॉटरी के नतीजे और इनाम से जुड़ी जानकारी के लिए पंजाब सरकार के आधिकारिक लॉटरी पोर्टल पर ही भरोसा करें। किसी अनजान व्यक्ति को इनाम दिलाने के नाम पर पैसे या निजी जानकारी न दें।