लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ओवैसी ने वोटर लिस्ट से नाम कटने पर सवाल उठाए। आजाद ने 69000 शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया। दोनों ने इसे बराबरी व सम्मान की लड़ाई बताया।

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली। ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक करोड़ 27 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटने के दावे पर चुनाव आयोग से सवाल किया और नामों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए 69000 शिक्षक भर्ती समेत कई भर्तियों में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अस्पताल और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरिराज सिंह के बयान, अखिलेश यादव और आजम खान से जुड़े सवालों पर भी ओवैसी और चंद्रशेखर ने जवाब दिए। दोनों नेताओं ने अपनी राजनीतिक लड़ाई को हिस्सेदारी, बराबरी और सम्मान की लड़ाई बताया।

YouTube video player