सोनिया गांधी की किताब का दिल्ली में सिख समुदाय ने विरोध किया। उन्होंने 1984 के दंगों पर माफी न मांगने का आरोप लगाकर प्रतियां जलाईं। कांग्रेस पर पीड़ितों को न्याय न देने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सिख समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाते हुए किताब के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उसकी प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान एक सिख नेता ने आरोप लगाया कि किताब में 1984 में सिखों के साथ हुई हिंसा का जिक्र तो है, लेकिन पीड़ितों के लिए न तो माफी मांगी गई है और न ही अफसोस जताया गया है। उन्होंने गांधी परिवार और कांग्रेस पर दंगों के दौरान पीड़ितों को न्याय और पर्याप्त मदद नहीं देने के आरोप भी लगाए। प्रदर्शनकारी ने राजीव गांधी, सज्जन कुमार और कमलनाथ का जिक्र करते हुए कई गंभीर दावे किए। साथ ही सवाल उठाया कि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और न्याय के लिए पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए गए। देखिए, प्रदर्शनकारी ने और क्या-क्या आरोप लगाए।













