कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने लिखा - मोदीजी हाऊ इज द जोश, सोशल मीडिया पर लोग बोले - तुम पाकिस्तान से मिले हो

Published : Jan 05, 2022, 04:43 PM ISTUpdated : Jan 05, 2022, 04:54 PM IST
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने लिखा - मोदीजी हाऊ इज द जोश, सोशल मीडिया पर लोग बोले - तुम पाकिस्तान से मिले हो

सार

Pm Modi Security breach  : पीएम मोदी बुधवार को पंजाब के हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक जा रहे थे। इस दौरान एक फ्लाइओवर पर प्रदर्शनकारियों की वजह से उनके काफिले को 15-20 मिनट रुकना पड़ा। बाद में पीएम रास्ते से वापस एयरपोर्ट लौट आए। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने पीएम की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, लेकिन वह ट्वीट कर खुद ही घिर गए। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के एक ट्वीट से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पंजाब की चन्नी सरकार भी संदेह के घेरे में आ गई है। श्रीनिवास ने ट्वीट किया - Modi ji, How's the Josh? #Punjab. कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों को शर्म आनी चाहिए। दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को पंजाब के हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक जा रहे थे। इस दौरान एक फ्लाइओवर पर प्रदर्शनकारियों की वजह से उनके काफिले को 15-20 मिनट रुकना पड़ा। बाद में पीएम रास्ते से वापस एयरपोर्ट लौट आए। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने पीएम की चुटकी लेने की कोशिश की, लेकिन खुद ही घेरे में आ गए।

श्रीनिवास को लोगों को पाकिस्तान से मिला हुआ तक कह डाला। अनुराग दुबे नाम के एक यूजर ने बीवी श्रीनिवास को जवाब दिया- अबकी बार 52 सीट भी नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विदेश भाग गया। पंजाब के मुख्यमंत्री सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। शर्म करो। प्रधानमंत्री के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। पाकिस्तान से मिले हुए हो शर्म आनी चाहिए।
देखें लोगों ने कैसे दिया जवाब


तुम्हारे लिए चाइना प्रिय है
सुनीत नाम के एक यूजर ने लिखा - तुम कांग्रेसी हो ही जन्मजात देशद्रोही। तुम्हारे लिए चाइना प्रिय है। आज तुम देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करवाते हो और पूछते हो 'हाउ इज द जोश'। अभी 44 हो ना। 4 भी नहीं बचोगे। संसद में 4 सीटें भी नहीं आने वाली। ऐसे ही हाउ इज द जोश बोलते रहो और देश के सुरक्षा से खिलवाड़ करते रहो।


कांग्रेस देश की दुश्मन
मुदित नाम के एक यूजर ने लिखा - इसके बाद राजीव गांधी या इंदिरा गांधी को शहीद बोलने से पहले शर्म कर लेना। षड्यंत्रकारी कांग्रेस देश की दुश्मन है, जो राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है। लाल बहादुर शास्त्री के साथ तुम लोग क्या कर चुके हो ये सबको पता है गद्दारों। एक यूजर ने बीवी श्रीनिवास का एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें पुलिस ने उन्हें लाठियों से पीट रही है। इस यूजर ने लिखा- अपना बता - जोश कैसा है। दीपक रौनियार नाम के एक यूजर ने लिखा - @srinivasiyc तुम जैसे लोग बस ट्रोल करने में ही दिन भर लगे रहते हो। इसीलिए कांग्रेस का पतन होता चला जा रहा है। 

यह भी पढ़ें
PM मोदी की सिक्योरिटी में चूक या साजिश, सोशल मीडिया पर पहले से एक्टिव थे लोग; सिर्फ पंजाब पुलिस को पता था रूट
पंजाब में मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रास्ते में आ गए प्रदर्शनकारी, गृह मंत्रालय ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
20 मिनट तक यूं फंसा रहा PM Modi का काफिला, CM चन्नी ने फोन तक नहीं उठाया!, पंजाब पुलिस से मांगी रिपोर्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?