
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को दो दिन के भारत के दौरे पर हैं। वे अहमदाबाद में साबरमती आश्रम भी गए। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेलानिया ट्रम्प और इवांका ट्रम्प भी साथ रहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प और मेलानिया को गांधीजी के 3 बंदर भी दिखाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बंदर गांधी जी के पास कहां से आए?
गांधी जी के ये बंदर चीनी कंफ्यूशियस के दर्शन को दिखाते हैं।
मिजारू बंदर : दोनों हाथों से आंखे बंद की हैं, यानी बुरा नहीं देखता।
किकाजारू बंदर: यह बंदर अपने कान बंद किए है। यानी बुरा नहीं सुनता।
इवाजारू बंदर: इस बंदर ने अपना मुंह बंद कर रखा है। यानी बुरा नहीं बोलता।
कहां से आए थे ये बंदर
गांधी जी से देश विदेश से कई लोग मिलने आते थे। एक बार उनसे मिलने चीन का प्रतिनिधिमंडल भी आया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने गांधी जी को ये बंदर भेंट किए। गांधी जी ने इन्हें संभाल कर रखा। वे हमेशा इन्हें अपने पास ही रखते थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.