ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी हुए भावुक, कहा, प्रतिभा का पावरहाउस चला गया

ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातों को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2020 6:27 AM IST / Updated: Apr 30 2020, 12:59 PM IST

नई दिल्ली. ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातों को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन का दुख है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

ऋषि कपूर ने 8.45 बजे आखिरी सांस ली
ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार ने मैसेज जारी किया, जिसके मुताबिक, हमारे प्रिय ऋषि कपूर दो साल तक ल्यूकेमिया (कैंसर) से लड़ाई लड़ते रहे। दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली।

इरफान खान के एक दिन बाद ऋषि कपूर का निधन 
इरफान खान के निधन के 24 घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के निधन की भी खबर आ गई। ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह मुंबई के एचएन फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर निधन की खबर दी। ऋषि कपूर को लंबे समय से (ल्यूकेमिया) कैंसर था। ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

ऋषि कपूर का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ 
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे थे। उनका निक नेम चिंटू था। इनके दो भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही बॉलीवुड अभिनेता हैं। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। 

1970 में मेरा नाम जोकर से डेब्यू किया
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया
ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की।

Share this article
click me!