पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर,चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल मे अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर खुद इस मामले की जानकारी दी। हालांकि बाद में उन्होंने यह ट्वीट हटा दिया है।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2020 4:19 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:23 AM IST

मुंबई. पूरा देश अभी इरफान खान के मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया कि अब ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र निधन हो गया है। बुधवार को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद आज गुरुवार को उन्होंने मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।  इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया। ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए हॉस्पिटल से श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ। जहां चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

सीने स्टार ऋषि कपूर की पंचतत्व में विलीन होने से पहले की अंतिम तस्वीर ।

रणवीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट भी पहुंची।  इस दौरान वह रोने से खुद को रोक नहीं सकीं। 

पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में बेटे रणवीर कपूर ने अंतिम संस्कार की पूरे विधि विधान को निभाया। 

हॉस्पिटल से अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर। 

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइन के चंदवाडी श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया गया। इस दौरान बेटे रणवीर कपूर ने सभी विधि विधान को किया। 

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के वजह से अंतिम संस्कार में अधिक लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी गई है। चाचा ससुर के अंतिम संस्कार में सैफ अली खान भी पहुंचे। 

ऋषि कपूर की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके करीबी पहुंचे। 

ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में आलिया भट्ट भी पहुंची। 

दिल्ली पुलिस ने जारी किया पास

ऋषि कपूर के निधन के बाद दिल्ली पुलिस ने बेटी रिद्दिमा कपूर सहित 5 लोगों को पास जारी किया है। दिल्ली से मुंबई रोड के जरिए जाएंगी। बताया जा रहा है कि मुंबई पहुंचने में करीब 16 घंटे लगेगा। 

सांस लेने में हुई तकलीफ तो हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें बुधवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। लेकिन गुरुवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले गुरुवार से ही ऋषि कपूर की तबीयत खरान होने लगी थी। लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने उनके लिए स्पेशल पास जारी किया था। जिसके बाद चार घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिर तबियत बिगड़ी थी तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 

आज होगा अंतिम संस्कार! आलिया पहुंची हॉस्पिटल

अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। माना जा रहा है कि आज ही ऋषि कपूर पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे। फिलहाल, ऋषि कपूर का शव अस्पताल में ही है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, ऋषि के निधन की खबर पाकर कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर जाने की सलाह दी। अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई है। किसी को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं है। इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंची।

ऋषि कपूर के बेटे हैं रणवीर कपूर 

कपूर का जन्म पंजाब के हिंदू परिवार में ऋषि राज कपूर के रूप में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते के दूसरे बेटे थे। ऋषि कपूर ने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर जो अभिनेता है और रिदीमा कपूर ड्रैस डिजाइनर हैं। वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। ऋषि कपूर की पत्नी का नाम नीतू सिंह है। 

पहली फिल्म मेरा नाम जोकर

मेरा नाम जोकर यह उनकी पहली फिल्‍म है जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया। जो किशोर अवस्‍था में अपने टिचर से ही प्‍यार करने लगता है। परन्‍तु बॉबी फिल्‍म में वे बतौर अभिनेता के रूप में दिखायी दिए। ऋषि कपूर और नीतू सींह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुइ थी।

बच्चन से लेकर राहुल गांधी तक जताया दुख

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी। 

एक साल तक कैंसर का इलाज कराकर लौटे थे भारत

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे।

Share this article
click me!