देश में कोरोनाः अब तक 33 हजार केस, राजस्थान से 40 हजार प्रवासी मजदूरों को भेजा गया उनके घर

देश में पिछले 24 घंटे में 1702 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। अब तक 33 हजार 362 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। जबकि 1082 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2020 2:13 AM IST / Updated: Apr 30 2020, 05:49 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक 33 हजार 362 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। जबकि अब तक 1082 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1702 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आज गुरुवार को 299 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि राजस्थान में 3 मरीजों ने दम तोड़ा है। कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां पिछले 24 घंटे में 597 नए केस सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में 308 तो दिल्ली में 125 नए केस सामने आए हैं। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं। 

राजस्थान सरकार ने 40 हजार प्रवासी मजदूरों को भेजा घर

राजस्थान सरकार ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में फंसे मजदूरों को उनके घर भेजना शुरू कर दिया है। बुधवार से गुरुवार सुबह तक करीब 40 हजार मजदूर और कामगार अपने घरों के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इनके लिए बसों की व्यवस्था की गई। 26 हजार को मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर और दो हजार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचा दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्रमिकों और प्रवासियों की घर वापसी के आदेश जारी करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लाखों प्रवासियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बिना देर किए विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए।

घटी हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 

देश में एक ओर जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मरीजों के ठीक होने का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 8437 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अच्छी बात है कि पिछले 15 दिनों में देश के 25 राज्यों में हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घटकर 129 हो गई हैं। 

पान मसाला और च्यूइंगम के उत्पादन पर रोक 

केंद्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार शाम देश में कोरोना के हालात पर रिव्यू मीटिंग हुई। इसके बाद मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पान मसाला और च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन से काफी फायदा मिला और स्थिति सुधरी। यह लाभ जारी रहे। लिहाजा, 3 मई तक गाइडलाइंस के पालन पर पैनी नजर रखी जाएगी। नए दिशा निर्देश 4 मई से लागू होंगे। इनमें कई जिलों को राहत दी जा सकती है। इस बारे में जानकारी कुछ दिनों में दी जाएगी।”

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र- राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 597 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 9915 हो गई है। राज्य में बुधवार को 32 संक्रमितों की मौत हुई। धारावी में नए संक्रमितों की संख्या इसी दौरान 14 रही। माहिम में 3 नए मामलों की पुष्टि हुई। बीएमसी के एक इंस्पेक्टर मधुकर हरयान की संक्रमण से मौत हो गई है।  

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 173 नए केस सामने आए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कुल 2560 मामलों की पुष्टि की है। जबकि 130 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में सबसे ज्यादा 1476 केस और 65 मौतें हुईं। भोपाल में 483 मामले और 14 मौत हुई हैं। भोपाल एम्स में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू (एमडब्ल्यू) का कोरोना के गंभीर रोगियों पर ट्रायल शुरू हो गया है। तीन मरीजों को पहला डोज दिया गया है। इंजेक्शन के रूप में इसके 3 डोज दिए जाएंगे।

राजस्थान- यहां बुधवार को 74 नए मामले आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 2438 तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक 814 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या  2134 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 39 लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में 81 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि राहत की बात है कि यहां अब तक 510 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र991578901593432
दिल्ली34392291109256
मध्यप्रदेश25601969461130
तमिलनाडु2162925121027
राजस्थान2556166283658
गुजरात40823358527197
उत्तर प्रदेश2134158551039
तेलंगाना101658240925
आंध्र प्रदेश1403105132131
केरल49811138304
कर्नाटक55731322321
जम्मू-कश्मीर58138119208
पश्चिम बंगाल75861212422
हरियाणा3299922703
पंजाब37525510119
बिहार4033376402
ओडिशा1421023901
उत्तराखंड551936-
हिमाचल प्रदेश40201802
छत्तीसगढ़380434-
असम42122901
झारखंड107851903
चंडीगढ़745618-
लद्दाख220517-
अंडमान निकोबार 331716-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी070304-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL33,36223,7558,5251,082

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!