
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे 24 फरवरी को अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ताजमहल का दीदार करने आगरा जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प के आगरा दौरे पर उनके साथ नहीं जाएंगे। पहले यह कहा जा रहा था कि पीएम मोदी भी उनके साथ आगरा जा सकते हैं।
राष्ट्रपति ट्रम्प सीधे अमेरिका से अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। यहां से मोटेरा स्टेडियम तक पीएम मोदी और उनका रोड शो है। इसके बाद ट्रम्प 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से ट्रम्प सीधे आगरा जाएंगे।
आगरा में तैयारियां पूरी हुईं
राष्ट्रपति ट्रम्प की इस यात्रा को लेकर आगरा में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंसी ने भी सुरक्षा का जायजा ले लिया है। इसके अलावा जगह जगह पर मेलानिया और ट्रम्प के होर्डिंग लगाए गए हैं। ट्रम्प आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ईदगाह होते हुए ताजमहल पहुचेंगे।
बेटी इवांका और दामाद भी आ रहे साथ
अमेरिकी राष्ट्रपति 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। हाल ही में खबर सामने आई है कि इस मौके पर उनकी पत्नी मेलानिया के अलावा बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर भी साथ आ रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.