Published : Jul 19, 2025, 01:07 PM ISTUpdated : Jul 19, 2025, 01:11 PM IST
Narendra Modi Maldives Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 23-26 जुलाई तक यूके और मालदीव की यात्रा करेंगे। मोदी की आगामी मालदीव यात्रा से पहले लोगों के जेहन में उनकी लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें ताजा हो गईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं थीं।
पीए मोदी जनवरी 2024 में लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने यहां के तटों पर शानदार पल बिताए थे। 4 जुलाई 2024 को पीएम ने अपनी तस्वीरें X पर शेयर कीं। इसके बाद लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया। लोग इसकी सुंदरता की तारीफ करने लगे। यह बात मालदीव की सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं को पसंद नहीं आई। उन्होंने पीएम मोदी और भारत को लेकर नस्लभेदी बातें कहीं। इससे दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गई।
फोटो- लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तट का आनंद लेते नरेंद्र मोदी।
25
भारत के लोगों ने सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव का टेंड चलाया। मालदीव की यात्रा स्थगित की। इसके बाद मालदीव ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की पहल की। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अक्टूबर 2024 में भारत आए।
फोटो- लक्षद्वीप के तट पर टहलते पीएम मोदी।
35
अब लोगों की नजर नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा पर है। बड़ी उम्मीदें लगाई जा रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव में रहेंगे। वह मालदीव के 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मुइज्जू सरकार के कार्यकाल में यह उल्लेखनीय है। उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। आपसी सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
पीए मोदी की यात्रा से भारत-मालदीव संबंधों में सुधार, सद्भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसे दोनों देशों के बीच चिंताओं को दूर करने और मजबूत साझेदारी बनाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
फोटो- लक्षद्वीप के तट पर घूमते नरेंद्र मोदी
55
नरेंद्र मोदी पिछली बार जून 2019 में मालदीव गए थे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अक्टूबर 2024 में भारत आए थे। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को सुधारने और सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखाई है।
फोटो- लक्षद्वीप में समुद्र में गोता लगाने जाते नरेंद्र मोदी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.