राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन, सरकारी वकील उज्जवल निकम, पूर्व रायनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला और केरल के बीजेपी उपाध्यक्ष सी. सदानंदन मास्टर को राज्यसभा के लिए नामांकित करने का काम किया है।

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार प्रसिद्ध हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। इस लिस्ट में शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन, सरकारी वकील उज्जवल निकम, पूर्व रायनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला और केरल के बीजेपी उपाध्यक्ष सी. सदानंदन मास्टर के नाम शामिल हैं। 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के केस और 1993 में हुई बम विस्फोटों के साथ-साथ कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों को संभालने के लिए उज्जवल निकम को जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर्षवर्धन श्रृंगला की बात करें तो पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत का भी पद संभालने का काम किया है। जनवरी 2020 से अप्रैल 2022 तक उन्होंने विदेश सचिव के तौर पर भी काम किया है। सी. सदानंदन मास्टर की बात करें तो वो केरल में बीजेपी के सदस्य हैं। वो एक शिक्षक भी रह चुके हैं। 2021 में वो विधानसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार खड़े किए गए थे। 25 जनवरी साल 1994 के दिन वो राजनीतिक हिंसा का शिकार बने थे। उस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने उनके दोनों पैर काट दिए थे। अब बारी आती है डॉ. मीनाक्षी जैन की जोकि प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद् हैं। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर वो रह चुकी हैं। 

संविधान के आधार पर चुने गए ये चार सदस्यि 

जानकारी के लिए बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 80(1)(क) के खंड (3) के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन लोगों को राज्यसभा के लिए नामांकित करने का काम किया है। उनके पास 12 सदस्यों को मनोनित करने का अधिकार हैं। इस चीज को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है।