अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव: पीएम बोले- सुब्रमण्य भारती से प्रेरित होकर हम महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव को संबोधित किया। कोरोना के चलते कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअली तौर पर किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,  मुझे इस साल अंतर्राष्ट्रीय भारती उत्सव पर भारती अवॉर्ड श्री सीनी विश्वनाथन जी को देने की अति प्रसन्नता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2020 11:46 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव को संबोधित किया। कोरोना के चलते कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअली तौर पर किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,  मुझे इस साल अंतर्राष्ट्रीय भारती उत्सव पर भारती अवॉर्ड श्री सीनी विश्वनाथन जी को देने की अति प्रसन्नता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतियार के कामों की रिसर्च पर लगा दिया। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में भी अपना काम जारी रखा। 

पीएम मोदी ने कहा, महाकवि सुब्रमण्य भारती को परिभाषित करना काफी कठिन है। वे सिर्फ एक प्रोफेशन से नहीं जुड़े थे। वे कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और मानवतावादी और बहुत कुछ थे। उनकी सबसे महत्वपूर्ण विजन महिलाओं को सशक्त करना था। 

Latest Videos

 

 

पीएम ने कहा, उन्होंने लिखा था - 'महिलाओं को लोगों के आंखों में देखकर अपने सिर को ऊंचा करके चलना चाहिए। हम इस विजन से प्रेरित हैं और महिलाओं के नेतृत्व वाले सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। महिलाएं सुरक्षाबलों में शामिल हो रही हैं। वे अपना सिर ऊंचा करके चल रही हैं और देश को यह भरोसा दिला रही हैं, बागडोर सुरक्षित हाथों में है। 
 
11 दिसंबर को महाकवि सुब्रमण्य भारती की 138वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कवि और कलाकार शामिल हुए। महाकवि सुब्रमण्य भारती की 138वीं जयंती मनाने के लिए वनविल कल्चरल सेंटर द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict