प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना रामविलास पासवान का हाल, बेटे चिराग को किया फोन

Published : Oct 04, 2020, 11:34 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना रामविलास पासवान का हाल, बेटे चिराग को किया फोन

सार

रामविलास पासवान की बीते दिन देर रात हार्ट सर्जरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हाल जाना है। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान को फोन कर उनका हालचाल लिया।

नई दिल्ली. रामविलास पासवान की बीते दिन देर रात हार्ट सर्जरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हाल जाना है। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान को फोन कर उनका हालचाल लिया। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।

शनिवार को देर रात हुई हार्ट सर्जरी 

रामविलास पासवान की शनिवार देर रात हार्ट सर्जरी की गई थी। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई। चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। चिराग पासवान ने बताया कि 'पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।'

चिराग पासवान ने कहा कि 'जरूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों के बाद उनके पिता का एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।' 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

‘एक इस्तीफा ले लिया, अब दूसरा मत मांगो!’ कौन है वो मंत्री जिसने ज्ञानेश कुमार पर CJP को चेताया
Gold Price Prediction: क्या 2027 तक 3 लाख रुपये तोला होगा सोना? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन