पार्टी के मजबूत स्तंभ और मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे सुशील मोदी, पीएम समेत कई राजनेता शोक में

Published : May 14, 2024, 08:25 AM ISTUpdated : May 14, 2024, 09:40 AM IST
modi sushil  1.jpg

सार

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी का दिल्ली में कैंसर के इलाज के दौरान निधन से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। 

नेशनल न्यूज। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। राजनेताओं ने सुशील मोगी के निधन से बिहार की राजनीति के बड़े अध्याय का अंत बताया है। पीएम मोदी समेत बिहार एवं देश भर के तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। नेताओं सुशील मोदी के निधन को अपूर्णनीय क्षति कहा है। 

पीएम ने कहा पार्टी का मजबूत स्तंभ और मिलनसार
पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर कहा कि बिहार और देश की राजनीति में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पीएम ने कहा कि सुशील मोदी भाजपा के मजबूत स्तंभ थे। कुशल राजीनीतिज्ञ होने के साथ वे बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। जनता से लेकर पार्टी के बड़े-छोटे सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बातों को सुनने थे। वह जमीन से जुड़े नेता थे जिसे जनता ने भी अपना भरपूर प्यार दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री रहने के साथ वह राज्य सभा सांसद भी रहे थे।  

लालू यादव, तेजीस्वी यादव समेत कई नेता आहत
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन से प्रदेश के तमाम नेता आहत हैं। लालू प्रसाद यादव ने सुशील मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के पक्के खिलाड़ी थे। उनकी राजनीति का अलग ही स्तर था। उनका जाना बिहार के लिए बेहद दुखद है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी सुशील मोदी के निधन को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति के इस दिग्गज से काफी कुछ सीखने को भी मिला है। उनका राजनीति करिआर और संघर्ष प्रेरणादायक है। 

आज होगा गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
सुशील मोदी ने 40 दिन पहले पत्र जारी कर खुद को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की सूचना दी थी। इस दौरान यह भी कहा था कि अब मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। आगे शायद फिर राजनीति में सक्रिय नहीं हो पाउंगा। उन्होंने सभी राजनेताओं को भविष्य के लिए शुभकामना भी दी थी। आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा और गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?